Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

स्पेन में शॉपिंग पर्यटन पर प्रथम यूरोपीय सम्मेलन का आगाज

Published

on

Loading

मैड्रिड। स्पेन की राजधानी मैड्रिड में सोमवार देर रात शॉपिंग पर्यटन सम्मेलन का आगाज हुआ। यह यूरोप का प्रथम शॉपिंग पर्यटन एवं आर्थिक सम्मेलन है। इस सम्मेलन का उद्देश्य शहरी विकास में शॉपिंग पर्यटन के आर्थिक प्रभाव एवं संभावनाओं का विश्लेषण करना है। राजधानी मैड्रिड पर्यटन के लिहाज से मुख्य शहरों में से एक है।

मैड्रिड पांचवा यूरोपीय शहर है, जहां गैर यूरोपीय पर्यटक लंदन, पेरिस, बार्सिलोना और इस्तांबुल के बाद सर्वाधिक शॉपिंग करते हैं।सम्मेलन में मौजूद वक्ता शहरों में शॉपिंग पर्यटन को प्रोत्साहित करने और सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बीच सहयोग को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर संबोधित करेंगे। वक्ताओं में स्पेन की एयरलाइन इबेरिया के अध्यक्ष लुईस गैलेगो और संयुक्त राष्ट्र विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव तालेब रिफाई शामिल हैं।

अमेरिका, फ्रांस के बाद स्पेन विश्व का तीसरा ऐसा देश है, जहां बड़ी संख्या में पर्यटक आते हैं। वहीं, स्पेन दूसरा ऐसा देश भी है, जहां लोग अपनी यात्राओं के दौरान सर्वाधिक खर्च करते हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending