Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

गोवा में पुलिसकर्मी ने खुद को मारी गोली

Published

on

Loading

पणजी| गोवा में एक पुलिस उप निरीक्षक ने रविवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने बताया, घटना रविवार सुबह पणजी से करीब 30 किलोमीटर दूर सतराडे में गोवा-महाराष्ट्र की चौकी पास के पास हुई।

पुलिस अधीक्षक उमेश गांवकर ने बताया कि गौरीश मलिक को छाती में चोट लगी है। चिकित्सकों के अनुसार उनकी हालत स्थिर है, लेकिन वह अभी तक होश में नहीं हैं| गांवकर के मुताबिक, मलिक ने अपने निजी वाहन में खुद को गोली मारी।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending