Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सलमान ने की अक्षय और एमी की तारीफ

Published

on

Loading

मुंबई| बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित फिल्म ‘सिंह इज ब्लिंग’ के प्रोमोज में अक्षय कुमार और एमी जैक्सन ‘काफी अच्छे’ लग रहे हैं। सलमान ने शनिवार को ट्विटर पर पोस्ट किया, “फिल्म ‘सिह इज ब्लिंग’ देखने जा रहा हूं। सुना है यह बहुत मजेदार है। प्रोमोज में अक्की और एमी अच्छे लग रहे हैं।”

फिल्म ‘सिह इज ब्लिंग’ शुक्रवार प्रदर्शित हुई। फिल्म में लारा दत्ता और के के मेनन भी प्रमुख भूमिका में हैं। फिल्म ने अपने शुरुआती दिन में 20.67 करोड़ रुपये की कमाई की। इस बीच, सलमान अभिनीत ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ट्रेलर एक अक्टूबर को प्रदर्शित हुआ। यूट्यूब पर इसे देखने वालों की संख्या 50 लाख तक पहुंचने जा रही है।सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर भी हैं, फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

 

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending