Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

श्रीलंका : राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों ने नामांकन भरा

Published

on

Loading

कोलंबो| श्रीलंका में अगले साल होने वाले राष्ट्रपति चुनाव के लिए 19 उम्मीदवारों ने सोमवार को नामांकन भरा। चुनाव जनवरी 2015 में होने वाले हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, निर्वाचन अधिकारियों ने बताया कि 19 उम्मीदवारों में से मुख्य मुकाबला दो के बीच होगा।

मौजूदा राष्ट्रपति महिंदा राजपक्षे तीसरी राष्ट्रपति चुनाव बार राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव मैदान में होंगे, जबकि उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी पूर्व स्वास्थ्य मंत्री मैत्रीपाल सिरिसेना होंगे। उन्होंने हाल ही में सरकार से इस्तीफा देकर विपक्षी गठबंधन से नाता जोड़ा है। उन्होंने श्रीलंका में विवादास्पद कार्यकारी राष्ट्रपति प्रणाली और भ्रष्टाचार को खत्म करने का संकल्प लिया है।

राजपक्षे तीसरे कार्यकाल के लिए मैदान में होंगे, और उन्होंने इसके लिए जल्द चुनाव की घोषणा कर दी है, क्योंकि उनका कार्यकाल पूरा होने में अभी दो वर्ष बाकी हैं।

राजधानी कोलंबो में सोमवार को नामंकन भरने की प्रक्रिया को देखते हुए सड़के बंद कर दी गई और यहां तक कि डॉक्टरों के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भी रद्द कर दिए गए।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending