Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

धर्मेद्र 79वें जन्मदिन पर काम में व्यस्त

Published

on

Loading

 

अपने जमाने के मशहूर अभिनेता धर्मेद्र का सोमवार को 79वां जन्मदिन है। जन्मदिन पर वह अभिनेत्री पत्नी हेमा मालिनी के साथ नहीं हैं, बल्कि पंजाब में शूटिंग में व्यस्त हैं। इस बारे में हेमा ने ट्विटर पर लिखा, “सुप्रभात! आज (सोमवार) धर्मजी का जन्मदिन है। वह पंजाब में शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन मेरा मन उनके साथ है। मैं आज (सोमवार) संसद की कार्यवाही में भाग लेने के लिए दिल्ली जा रही हूं।”

हेमा ने कहा, “मैं अपने हीरो को उसके जन्मदिन पर दुनियाभर से शुभकामनाएं भेजने वाले उनके अनगिनत प्रशंसकों को धन्यवाद देती हूं। आप सभी का शुक्रिया।”

हाल के वर्षो में धर्मेद्र को उनकी फिल्म ‘यमला पगला दीवाना’ और ‘अपने’ के लिए सराहा गया है। इन दोनों फिल्मों में उनके बेटे सनी और अभय देओल भी हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending