Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुजेन ने शादी की अफवाहें फैलाने वालों को लताड़ा

Published

on

Loading

बॉलीवुड स्टार रितिक रोशन की पूर्व पत्नी सुजेन खान ने बुधवार को उनकी फिर से शादी की खबरों को पूरी तरह नकारते हुए कहा कि इस प्रकार की झूठी खबरों से भावनाएं आहत होती हैं। एक सफल इंटीरियर डिजायनर सुजेन ने रितिक के करीबी दोस्त अर्जुन रामपाल से उनकी कथित शादी की खबरों को नकारते हुए एक बयान जारी किया। कई खबरों में अर्जुन को सुजेन और रितिक की शादी टूटने का जिम्मेदार बताया गया था।

इसी सप्ताह अर्जुन और सुजेन को यहां एक कॉफी शॉप में साथ देखे जाने की खबर दी गई थी।

सुजेन ने कहा, “मीडिया में लगातार लगाए जा रहे कयासों से मुझे अहसास हुआ है कि कुछ लोग मेरे बारे में झूठी खबरें फैलाने में लगे हैं। शादी और कॉफी शॉप में मुलाकातों की मनगढं़त कहनियां गढ़ी जा रही हैं। झूठी खबरों को सच्चा बताकर पेश किए जाने पर भावनाएं आहत होती हैं। मैं एक अकेली कामकाजी मां हूं और इस प्रकार रहने पर मुझे गर्व है।”

चार साल डेटिंग और 2000 में शादी के बाद सुजेन और रितिक 2013 में एक-दूसरे से अलग हो गए थे।

पहले भी सुजेन ने अपनी शादी टूटने के लिए अर्जुन को जिम्मेदार करार दिए जाने की खबरों का सख्त विरोध किया था।

 

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending