Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहिद, मलाइका की खास दोस्ती!

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा खान और शाहिद कपूर वर्तमान में डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडेड’ में निर्णायक के रूप में नजर आ रहे हैं। शो में दोनों न केवल अच्छी दोस्ती साझा कर रहे हैं, बल्कि वे शॉट्स के बीच स्नैक्स खाते हुए भी नजर आ रहे हैं।

इससे पहले इस शो के फिल्मी मसाला प्रकरण की शूटिंग के दौरान शाहिद और मलाइका को कुछ स्नैक्स खाते हुए देखा गया था। शाहिद स्नैक्स का पूरा डिब्बा लेकर आए थे, जिसे दोनों को एक-दूसरे के साथ साझा करते देखा गया। शो से जुड़े एक सूत्र ने कहा, “कुछ सप्ताह पहले मलाइका ‘झलक दिखला जा’ में शामिल हुईं। शूटिंग के दौरान दोनों निर्णायक काफी करीब आ गए। उन्होंने कई मौकों पर एक-दूसरे के साथ बिस्कुट साझा किए और दोनों को हमेशा विशेष रूप से शो के लिए स्वस्थ नाश्ता मिलता है।”

टेलीविजन चैनल कलर्स के शो में निर्देशक करण जौहर की जगह मलाइका को लाया गया है। शाहिद और मलाइका के अलावा गणेश हेगड़े और लौरेन गोटलिब भी शो के निर्णायक हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending