Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

शाहिद कपूर का फेसबुक एकाउंट हैक, फिर बहाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली। ऑनलाइन हैकिंग के शिकार हुए शाहिद कपूर ने ट्विटर पर अपने प्रशंसकों को खबर दी है कि उनका फेसबुक खाता हैक होने के बाद वापस बहाल हो गया है। शाहिद ने ट्विटर पर लिखा, “फेसबुक खाता बहाल हो गया है। गणपति बप्पा मोरया। ”

इससे पहले रविवार रात को अपने खाते के हैक होने की खबर देते हुए शाहिद ने ट्विटर पर लिखा था, “मेरा फेसबुक खाता हैक कर लिया गया है और जल्दी ही बहाल कर दिया जाएगा। अगर आप कुछ भी गलत देखते हैं तो कृपया जान लें कि यह मेरे द्वारा नहीं है।” यह पहली बार नहीं है जब सोशल मीडिया पर किसी अभिनेता का खाता हैक किया गया हो। इसी महीने की शुरुआत में अमिताभ बच्चन का ट्विटर अकाउंट हैक कर लिया गया था।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending