Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बेकहम, विक्टोरिया के वैवाहिक जीवन में तूफान?

Published

on

Loading

लंदन | ऐसी खबरें हैं कि स्टार दंपत्ती डेविड बेकहम और विक्टोरिया बेकहम के रिश्तों में खटास आने से उनकी शादी खतरे में है। वेबसाइट ‘डेलीस्टार डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, पार्टी में शामिल हुए लोगों के अनुसार, इस सप्ताह विक्टोरिया के ‘डोवर स्ट्रीट’ बुटीक में इस जोड़े ने एक-दूसरे पर अपनी खीझ निकाली।

यह पार्टी विक्टोरिया के डिजाइन स्टोर की पहली वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रखी गई थी। कहा जा रहा है कि पार्टी में दोनों के बीच बहुत तू-तू मैं-मैं हुई, जिसे वहां मौजूद लोगों ने भी सुना।

सूत्रों के मुताबिक, “सारे मंजर के पीछे बहुत ज्यादा तनाव नजर आता है। विक्टोरिया बहुत ज्यादा मेहनत करने से बहुत थकी और परेशान हैं, वहीं सेवानिवृत्त होने की वजह से डेविड का रवैया बहुत ही आरामतलबी और बेफिक्री वाला हो गया है।”

चार जुलाई, 1999 को परिणय सूत्र में बंधे इसे जोड़े को ब्रुकलिन, रोमियो, क्रुज और हार्पर नाम से चार बच्चे हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका में पढ़ाई कर रहे दो भारतीय छात्रों की सड़क हादसे में मौत, कॉलेज से घर लौटते समय हुआ हादसा

Published

on

Loading

न्यूयार्क। अमेरिका में पढाई कर रहे तेलंगाना के दो छात्रों की सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों छात्रों निवेश मुक्का और गौतम कुमार पारसी की शनिवार रात एरिजोना के पियोरिया में उस समय जान चली गई, जब उनकी कार दूसरी कार से जा टकराई। दोनों की उम्र 19 वर्षीय थी।

रिपोर्ट के अनुसार, निवेश करीमनगर जिले के हुजूराबाद शहर का रहने वाला था, वहीं गौतम कुमार जनगांव जिले के स्टेशन घनपुर का रहने वाला था। दोनों एरिजोना स्टेट यूनिवर्सिटी में कंप्यूटर साइंस में इंजीनियरिंग कर रहे थे।

दोनों अपने दोस्तों के साथ विश्वविद्यालय से घर लौट रहे थे, तभी सामने से आ रही कार ने उनके वाहन को टक्कर मार दी। निवेश और गौतम की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायल हो गए। निवेश डॉक्टर दंपत्ति नवीन और स्वाति का बेटा था। दोनों छात्रों के परिवारों ने भारत सरकार से शवों को वापस लाने में मदद की अपील की है।

 

Continue Reading

Trending