Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘रन भूमि’ ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान से प्रेरित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। बतौर निर्देशक करियर की शुरुआत कर रहे प्रशांत सिंह राठौर की पहली फिल्म ‘रन भूमि’ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान पर आधारित है। अभिनेत्री उर्मिला मातोंडकर ने गुरुवार को राजनीतिक गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में फिल्म का ट्रेलर जारी किया।

इस ट्रेलर लांच का आयोजन गैर सरकारी संगठन, अखिल भारतीय तकनीकी एवं प्रबंधन परिषद द्वारा किया गया।

इस समारोह में अभिनेत्री और भाजपा नेता रूपा गांगुली, भाजपा के राष्ट्रीय सचिव तरुण चुग, भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव, सुदेश अग्रवाल, अध्यक्ष, विशाल समूह दुबई (जीजीडी) और अभिनेत्री निशा कोठारी शामिल रहे।

निर्देशक प्रशांत की फिल्म ‘रन भू्मि’ एक साधारण लड़की भूमि की प्रेरणादायक कहानी है, जो अपने लक्ष्य को पाने के लिए समाज की सभी बाधाओं से लड़ती है।

प्रशांत ने आईएएनएस को बताया, “यह फिल्म एक साधारण लड़की के बारे में है, इसलिए हमने फिल्म को वास्तविक बनाने के लिए इसमें सितारों को शामिल नहीं किया। फिल्म को हरियाणा, पंजाब में कर रहित कर दिया गया है।”

इस फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाली 18 वर्षीया हिमानी अत्री ने बताया, “इस फिल्म का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित हुई हूं। भूमि एक धाविका है, जो अपने बीमार भाई के इलाज के लिए देशभर की प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर धन कमाती है।”

यह फिल्म 30 अक्टूबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending