Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एशियाई खेल 2022 की मेजबानी करेगा होंगझोऊ

Published

on

Loading

अश्काबाद।  पूर्वी चीन के झेंजियांग प्रांत की राजधानी होंगझोऊ को एशिया ओलंपिक परिषद (ओसीए) द्वारा बुधवार को 2022 के एशियाई खेलों की मेजबानी के लिए चुना गया। ओसीए ने तुर्कमेनिस्तान की राजधानी अश्काबाद में अयोजित 34वीं कांग्रेस में यह फैसला किया।

होंगझोऊ 2022 एशियाई खेलों के लिए अकेला उम्मीदवार शहर था। इसकी सफल दावेदारी का मतलब है कि चीन में बीजिंग और ग्वांगझोऊ के बाद तीसरी बार एशियाई खेलों का आयोजन होगा।

बीजिंग में साल 1990 और दक्षिण ग्वांझोऊ में साल 2010 में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था। बीजिंग में 2022 शीतकालीन ओलंपिक खेलों का आयोजन होगा। इससे पहले बीजिंग ने साल 2008 में ग्रीष्मकालीन खेलों की मेजबानी की थी।

दक्षिण कोरिया के इंचियोन में साल 2014 में एशियाई खेलों का आयोजन किया गया था, जबकि इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में 2018 एशियाई खेलों का आयोजन होगा।

खेल-कूद

पंजाब किंग्स के खिलाफ स्लो ओवर रेट के चलते हार्दिक पांड्या पर लगा 12 लाख का जुर्माना

Published

on

Loading

मुल्लांपुर। आईपीएल 17 के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स को 9 रनों से हरा दिया है। इस रोमांचक मैच में 193 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की पूरी टीम 19.1 ओवर में 183 पर सिमट गई। वहीं, पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच में स्लो ओवर रेट के चलते मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर 12 लाख का जुर्माना लगाया गया है। आईपीएल ने यह जानकारी गुरुवार को दी।

बीसीसीआई ने एक बयान में इसकी पुष्टि की है। जिसमें बताया गया है कि इस सीजन में टीम मुंबई की यह पहली गलती थी, इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के अनुसार सबसे न्यूनतम दंड दिया गया है।

बात अगर मैच की करें तो 193 रनों का पीछा करने उतरी पंजाब के लिए आशुतोष शर्मा ने 25 गेंदों में 61 रनों की तूफानी पारी खेली, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए और मुंबई ने 9 रन से यह मुकाबला अपने नाम किया। एमआई वर्तमान में सात मैचों में तीन जीत के साथ अंक तालिका में सातवें स्थान पर है।

Continue Reading

Trending