Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

हिंदी दिवस पर सीएम अखिलेश यादव साहित्यकारों को करेंगे सम्मानित

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर साहित्यकारों को सम्मानित करेंगे। हिंदी संस्थान में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री साहित्यकारों को अंगवस्त्र, प्रशस्तिपत्र, स्मृतिचिह्न् व धनराशि प्रदान कर सम्मानित करेंगे।

हिंदी संस्थान के निदेशक सुधाकर अदीब ने बताया कि सोमवार को संस्थान के यशपाल सभागार में होने वाले कार्यक्रम में 103 साहित्यकारों का अलंकरण किया जाएगा। उन्होंने बताया कि समरोह में सर्वोच्च साहित्यिक पुरस्कार भारत-भारती वाराणसी के वरिष्ठ कथाकार काशीनाथ सिंह को प्रदान किया जाएगा। उन्हें पांच लाख रुपये दिए जाएंगे।

वहीं दिल्ली की मृदुला गर्ग को लोहिया साहित्य सम्मान, छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ साहित्यकार विनोद कुमार शुक्ल को हिंदी गौरव सम्मान, बलिया के डॉ. कृष्ण बिहारी मिश्र को महात्मा गांधी साहित्य सम्मान, जौनपुर के मूल निवासी व संस्कृत विद्वान प्रो. अभिराज राजेंद्र मिश्र को पं. दीनदयाल उपाध्याय सम्मान और डॉ. रामकृष्ण राजपूत को अवंतीबाई साहित्य सम्मान से अलंकृत किया जाएगा। इसके अलावा राजर्षि पुरुषोत्तम टंडन सम्मान कर्नाटक हिंदी प्रचार समिति (बेंगलुरू) को दिया जा रहा है। प्रत्येक श्रेणी में चार-चार लाख रुपये प्रदान किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि इसके साथ ही लखनऊ के राजकृष्ण मिश्र व रंगनाथ मिश्र ‘सत्य’ को साहित्यभूषण, वेदा राकेश को कलाभूषण, डॉ. चक्रधर नलिन को बाल साहित्य भारती, भालचंद्र तिवारी को मधुलिमये साहित्य सम्मान दिया जाएगा।

इसी कार्यक्रम में डॉ. ओमप्रकाश मिश्र को विद्याभूषण व डॉ. विनोद जैन व डॉ. सुधीर शुक्ल को विश्वविद्यालयस्तरीय सम्मान दिया जाएगा। यही नहीं, नामित व सर्जना पुरस्कारों में त्रिवेणी प्रसाद दुबे मनीष, नीरजा हेमेंद्र, एपी मिश्र, रोशन प्रेमयोगी, डॉ. गोपाल कृष्ण शर्मा ‘मृदुल’, गजाला जैगम, पूर्व डीजीपी महेश चंद्र द्विवेदी, रजनी गुप्त, शीला पांडे और पंकज प्रसून को पुरस्कृत किया जाएगा।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending