Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

भारती ने आतिया को कहा ‘हॉकी स्टिक’

Published

on

Loading

मुंबई। नया टेलीविजन धारावाहिक ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ में नजर आ रहीं कॉमेडियन भारती सिंह ने अभिनेत्री आतिया शेट्टी की काया का मजाक उड़ाते हुए उन्हें ‘हॉकी स्टिक’ कहा है। अभिनेता सुनील शेट्टी की बेटी आतिया ने बॉलीवुड में सूरज पांचोली के साथ फिल्म ‘हीरो’ से अपने कॅरियर की शुरुआत की है। वह बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ ‘कॉमेडी नाइट्स बचाओ’ के आगामी एपिसोड में नजर आएंगी। सलमान खान ने निर्देशक सुभाष घई के साथ मिलकर इस फिल्म का निर्माण किया है।

भारती को सह-कलाकार कृष्णा अभिषेक के साथ मेहमानों का मजाक उड़ाते देखा गया है।जब वह आतिया और सूरज से मिलीं तब उन्होंने कहा, “कलर्स पर पहली बार एक हॉकी स्टिक और एक फुटबॉल साथ-साथ देखा गया।”इसमें उन्होंने साफतौर पर खुद का भी मजाक उड़ाया है। ईसके बाद कृष्णा ने आतिया को एक और भारती को जीरो के साथ ‘परफेक्ट 10’ कहा।

फिल्म ‘हीरो’ के सितारों के साथ वाली यह कड़ी शनिवार को प्रसारित हो रही है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending