Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सितारों की मौजूदगी से असहज नहीं हूं : अनुष्का

Published

on

Loading

 अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि वह नामचीन सितारों की मौजूदगी वाली फिल्म में काम करने को लेकर बिल्कुल असहज नहीं हैं, क्योंकि उनकी नजर में सितारों की उपस्थिति से कहीं अधिक भूमिका मायने रखती है। अनुष्का आगे जोया अख्तर की ‘दिल धड़कने दो’ फिल्म में नजर आएंगी, जिसमें रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, फरहान अख्तर, अनिल कपूर एवं अन्य कलाकार भी हैं।

अनुष्का ने कहा, “मेरे खयाल से मैं आशंकित नहीं हूं। जब जोया ने मेरे सामने इस भूमिका का प्रस्ताव रखा, तो उन्होंने सोचा कि मैं इसे स्वीकार नहीं करूंगी। फिल्म में प्रियंका चोड़ा की भूमिका ज्यादा बड़ी है, लेकिन मेरे लिए फिल्म मायने रखती है। इसलिए मैंने अपनी भूमिका सुनते ही जोया को हां कह दी।”

अनुष्का इस वक्त अपनी नई फिल्म ‘पीके’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending