Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

बांग्लादेश : इस्लाम को राष्ट्र धर्म बनाने के खिलाफ याचिका खारिज

Published

on

बांग्लादेश, इस्लाम, राष्ट्र धर्म बनाने के खिलाफ, याचिका खारिज

Loading

ढाका| बांग्लादेश उच्च न्यायालय ने देश के आधिकारिक धर्म से जुड़ी एक याचिका को सोमवार को खारिज कर दिया। याचिका में कहा गया था कि क्या इस्लाम को संविधान में राष्ट्रीय धर्म घोषित करना कानून की दृष्टि से सही है। उप महान्यायवादी खुरशेदुल आलम ने बताया कि न्यायाधीश इम्दादुल हक और न्यायाधीश खुर्शीद आलम सरकार ने याचिका को रद्द कर दिया। बीडीन्यूज24 की रपट के मुताबिक याचिका सर्वोच्च न्यायालय के वकील समेंद्र नाथ गोस्वामी ने दाखिल की थी। उन्होंने 1988 में संविधान संशोधन कर इस्लाम को राष्ट्र धर्म घोषित करने की वैधानिकता पर सवाल उठाए थे।

उन्होंने याचिका में कहा था कि 15वें संविधान संशोधन के जरिए धर्मनिरपेक्षता को संविधान के एक मुख्य स्तंभ के रूप में फिर से स्थापित किया गया था। ऐसे में राष्ट्र धर्म की धारा को बनाए रखने का क्या औचित्य है। गोस्वामी ने अदालत से आग्रह किया था कि वह बताए कि धर्म से संबद्ध यह धारा क्यों संविधान की मूल भावना से असंगत नहीं है। विधि सचिव को मामले में प्रतिवादी बनाया गया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending