Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ में डुमरांव का अपमान नहीं : चेतन

Published

on

Loading

लोकप्रिय लेखक चेतन भगत ने गुरुवार को अपनी किताब ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ को कल्पना पर आधारित बताया। साथ ही इसकी पाठ्य सामग्री में बिहार की पूर्व प्राचीन रियासत डुमरांव को अपमानित किए जाने के आरोपों का खंडन किया है। चेतन ने एक सेमिनार को संबोधित करते हुए कहा, “हाफ गर्लफ्रेंड’ कल्पना पर आधारित है। यह महज एक इत्तेफाक है कि माधव झा का किरदार एक शाही परिवार से मेल खाता है।”

चेतन ने कहा कि उन्हें लोकप्रिय होने के लिए किसी विवाद की जरूरत नहीं है।

उन्होंने कहा, “माधव झा का वजूद नहीं है। डुमरांव के कुछ प्राचीन राजा मुझ पर इस प्राचीन रियासत का अपमान करने का आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने मुझे इस बारे में लिखा। मैंने उन्हें शिष्टतापूर्वक जवाब दिया है। मैंने कहा कि उन्हें किसी ने भड़काया है। मैंने उन्हें बताया कि मैंने डुमरांव को मशहूर कर दिया है।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending