Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

सपा जनता परिवार में रहेगी, मुलायम से करूंगा बात : शरद यादव

Published

on

Loading

नई दिल्ली। जनता दल युनाइटेड (जद-यू) के अध्यक्ष शरद यादव ने गुरुवार को कहा कि वह समाजवादी पार्टी (सपा) को जनता परिवार से बाहर नहीं जाने देंगे। उन्होंने कहा कि सभी मुद्दों को जल्द सुलझा लिया जाएगा। शरद ने कहा, “हमारा गठजोड़ अटूट है और अटूट रहेगा। मैं जल्द ही मुलायम सिंह यादव से बात करूंगा।”

उन्होंने कहा, “मुझे मीडिया से पता चला कि सपा सीट बंटवारे से खुश नहीं है। एक विशाल गठबंधन में ऐसी बातें हो जाती हैं। हम उन्हें गठबंधन से बाहर नहीं जाने देंगे। उनकी चिंताओं का निवारण किया जाएगा।” गुरुवार को सपा ने जनता परिवार छोड़ने और बिहार चुनाव अपने बल पर लड़ने का फैसला किया। पार्टी ने कहा कि वह पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। सपा नेता रामगोपाल यादव ने कहा था कि उनकी पार्टी को बिहार में दरकिनार कर दिया गया है। इस पर शरद ने कहा, “मैं किसी आरोप पर कुछ नहीं कहूंगा। हम जानते हैं कि समस्या हमारे दरवाजे तक आ गई है और हमें मालूम है कि इसे कैसे हल करना है। मेरे पास ऐसी समस्याओं से निपटने का बड़ा तजुर्बा है।”

बिहार में सीट बंटवारे में जद-यू और राजद को 100-100 सीटें मिली थीं। कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 3 सीट मिली थी। बाद में लालू यादव ने सपा को अपने कोटे की पांच सीटें देने का ऐलान किया था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending