Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘7 महीने पहले बदलने लगे थे तेवर’, नुसरत जहां के अफेयर की ओर इशारा करते हुए बोले निखिल

Published

on

Loading

नुसरत जहां और निखिल जैन के बीच अनबन अब काफी चर्चा में आ गई है। दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर काफी समय तक चुप्पी साध रखी थी। हाल ही में नुसरत ने अपनी शादी को अवैध बताते हुए निखिल पर आरोप लगाए, जिसके बाद उनके पति निखिल जैन ने भी चुप्पी तोड़ी और अपने रिश्ते में आई दरार की वजह की तरफ इशारा कर दिया। निखिल जैन ने अपने बयान में अपनी बातों को रखा और फैंस को अपना पक्ष सुनाते हुए सच्चाई से रूबरू कराने की कोशिश की।

ये कोई नहीं जानता कि नुसरत जहां और निखिल जैन के प्यारे से रिश्ते में कड़वाहट क्यों आई। इतना तय है कि इस रिश्ते में पिछले कई महीनों से खटपट चल रही थी। जो अब खुलकर सामने आ रही है। खबरें हैं कि नुसरत का अपने को-स्टार यश दासगुप्ता के साथ अफेयर चल रहा है।निखिल ने हाल ही में अपनी बातों में भी कुछ इसी तरफ इशारा किया है। हालांकि, उन्होंने साफ तौर पर यश का नाम नहीं लिया।

निखिल जैन ने जो बयान जारी किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि साल 2020 अगस्त में एक फिल्म की शूटिंग के दौरान उनके तेवर बदलने लगे, जिसका कारण केवल वही जान सकती थीं। मेरी पत्नी के बर्ताव में इतना बदलाव आने लगा कि एक बार को मैं भी सोच में पड़ने लगा था।

यश दासगुप्ता और नुसरत जहां दोनों साथ फिल्म में दिखाई दिए थे, इस फिल्म में उनके साथ मिमि चक्रवर्ती भी लीड रोल में थीं। फिल्म का नाम था, ‘एसओएस कोलकाता’। फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों को कई बार साथ में देखा गया। नुसरत ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर यश के साथ कई तस्वीरों को शेयर भी किया था।

Continue Reading

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending