Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऐश्वर्य की ‘जज्बा’ अरबी में भी

Published

on

Loading

| ‘जज्बा’ के निर्देशक संजय गुप्ता का कहना है कि फिल्म को विदेशों में दिखाने का इरादा है और इसलिए इसे विभिन्न भाषाओं में डब किया जा रहा है। यह पूछे जाने पर कि कैसे फिल्म की भारतीय अपील अंतर्राष्ट्रीय अपील के साथ मिल गई? संजय ने कहा, “मैं ऐसा कोई दावा नहीं करना चाहता कि हम फिल्म विदेशों में ले जाने के लिए बना रहे हैं। लेकिन एक इरादा है। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) भर में फिल्म के कट्स तैयार, डब और रिलीज किए जा रहे हैं। इसे अरबी में डब किया गया है। हम इसे अन्य अमेरिकी भाषाओं (स्पैनिश एवं पुर्तगाली) और अंग्रेजी में भी डब कर रहे हैं।”

ऐश्वर्य राय, इरफान खान और शबाना आजमी की मुख्य भूमिका वाली ‘जज्बा’ एक कोरियाई फिल्म का रीमेक है। यह नौ अक्टूबर को रिलीज होनी है।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending