Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जीवन के आखिरी वर्षो में बेहद शांत हो गए थे देवेन : शर्मिला

Published

on

Loading

मुंबई| प्रख्यात अभिनेत्री शर्मिला टैगोर का कहना है कि दिवंगत अभिनेता देवेन वर्मा फिल्म जगत में उनके सबसे करीबी दोस्तों में से थे। शर्मिला ने कहा कि देवेन के साथ उनके काफी अच्छे संबंध थे और दोनों काफी बातें करते थे, लेकिन अपनी जीवन के आखिरी वर्षो में देवेन बेहद शांत हो गए थे। देवेन का दो दिसंबर को पुणे स्थित उनके आवास पर निधन हो गया। उन्होंने कहा, “यदि मुझसे पूछा जाए कि बीते समय में फिल्म जगत में मेरे सबसे अच्छे दोस्त कौन थे, तो कहूंगी, यश चोपड़ा, ठाकुर लुल्ला, तनूजा, शशि कपूर, गुलजार साहब और देवेन।”Sharmila Tagore

शर्मिला ने कहा, “देवेन बहुत मजाकिया थे। मुझे याद है कि वह मुझे बहुत हंसाया करते थे। उनके साथ आउटडोर शूटिंग पर जाना काफी मजेदार होता था। देवेन ने मेरी फिल्म ‘बेशरम’ का निर्देशन किया था, फिल्म के नायक अमिताभ थे। देवेन और मैं कई फिल्मों में सह-कलाकार भी रहे, जिनमें ‘देवर’ और ‘अनुपमा’ प्रमुख हैं।” शर्मिला ने कहा, “देवेन जब निर्देशक होते थे, तब भी सेट पर हंसी-मजाक करते रहे थे और उनके निर्देशन में काम करना ऊबाउ नहीं होता था।” शर्मिला ने बताया कि पुणे में बसने के बाद देवेन बेहद शांत और चुप से हो गए थे।

उन्होंने कहा, “जब देवेन पुणे जाकर बस गए, उसके बाद भी मैं फोन पर उनसे बात करती थी। वह काफी बदल गए थे, वह पहले से शांत हो गए थे। मैं उन्हें हमेशा एक मजाकिया और हंसमुख इंसान के रूप में याद करूंगी। मुझे लगता है कि जीवन के अंतिम वर्षो में वह ज्यादा ही शांत और चुप हो गए थे।” शर्मिला कहती हैं, “देवेन बाद में फिल्म जगत और सिनेमा से दूर होते गए थे। आपको यह समझना पड़ता है कि काम के अलावा भी जिंदगी होती है, जीवन में काफी कुछ करने को होता है। मुझे अफसोस है कि देवेन अब हमारे बीच नहीं रहे, लेकिन मैं हमेशा उन्हें अपने पसंदीदा शख्सियत और एक अच्छे दोस्त के रूप में याद करूंगी।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending