Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

संजय दत्त को बेटी के इलाज के लिए मिला पैरोल

Published

on

Loading

पुणे/मुंबई, मुंबई बम विस्फोट मामले में पुणे की यरवदा जेल में पांच साल कैद की सजा काट रहे अभिनेता संजय दत्त को बुधवार को 30 दिनों का पैरोल मिल गया। संजय दत्त ने अपनी बेटी के इलाज के लिए जून महीने में पैरोल की अर्जी लगाई थी, जिसे मंजूर कर लिया गया। उनकी बेटी की नाक की सर्जरी होनी है। दो दिन पहले पुणे के संभागीय आयुक्त ने उनके पैरोल पर मुहर लगा दी थी।

संजय दत्त औपचारिकताएं पूरी करने के बाद या तो बुधवार को या फिर गुरुवार को जेल से बाहर आकर अपने बांद्रा स्थित घर जाएंगे।

30 दिन का यह पैरोल 60 अतिरिक्त दिनों के लिए बढ़ाया जा सकता है। अगर ऐसा हुआ तो संजय दत्त तीन महीने तक जेल से बाहर रहेंगे।

इससे पहले भी संजय दत्त चार महीने की अवधि तक पैरोल पर जेल से बाहर रह चुके हैं। अक्टूबर 2013 में उन्हें स्वास्थ्य संबंधी कारणों से 28 दिन का पैरोल मिला था। दिसंबर 2013 में अपनी बीमार पत्नी की देखरेख के लिए उन्हें 28 दिन का पैरोल मिला था। इसी तरह दिसंबर 2014 में 14 दिन और जनवरी 2014 में 60 दिनों के पैरोल पर संजय दत्त जेल से बाहर आ चुके हैं।

उन्हें मिलने वाले इतने पैरोल पर सवाल भी खड़े होते रहे हैं। कहा जाता रहा है कि उन्हें उनकी ‘स्टार छवि’ का गलत लाभ मिल रहा है।

 

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending