Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

अवैध बैंकों के खिलाफ चीन ने शुरू किया अभियान

Published

on

Loading

बीजिंग। चीन की पुलिस ने वित्तीय और पूंजी बाजार में व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध बैंकों के खिलाफ देशभर में अभियान शुरू किया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। सार्वजनिक सुरक्षा उपमंत्री मेंग किंगफेंग ने पुलिस से अवैध बैंकों से देश की आर्थिक सुरक्षा और वित्तीय बाजार की व्यवस्था को होने वाले नुकसान को समझने का आग्रह किया है। सार्वजनिक सुरक्षा मंत्रालय (एमपीएस), केंद्रीय बैंक और विदेशी मुद्रा प्रशासन ने विदेशी कंपनियों और अवैध बैंकों के जरिए अवैध धन के हस्तांतरण पर रोक लगाने के लिए अप्रैल में इसी तरह का एक अभियान शुरू किया था।

मेंग ने कहा कि इस अभियान में कुल 430 अरब युआन (67.2 अरब डॉलर) से अधिक के कई बड़े मामले उजागर हुए थे। मेंग के मुताबिक, भूमिगत बैंक अभी भी समस्या बनी हुई है और अवैध संपत्तियों के हस्तांतरण के लिए अन्य अपराध पैदा करते हैं। इनसे वित्तीय और पूंजी बाजार भी प्रभावित हुआ है।

मेंग ने इस अभियान में देशभर की पुलिस से केंद्रीय बैंक और विदेशी मुद्रा नियामक के साथ बेहतर तरीके से समन्वय बनाने का आग्रह किया है। अभियान नवंबर के अंत तक चलाया जाएगा।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केन्या के आर्मी चीफ जनरल फ्रांसिस ओगोला की एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई है। उनके साथ हेलीकॉप्टर पर सवार 9 और लोगों की भी जान चली गई। केन्या के राष्ट्रपति विलियम रुटो ने घटना के संबंध में जानकारी दी। राष्ट्रपति विलियम रुटो ने कहा कि केन्या के रक्षा प्रमुख और नौ अन्य शीर्ष अधिकारियों की गुरुवार को देश के एक दूरदराज के इलाके में एक सैन्य हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मृत्यु हो गई।

रुटो ने कहा, ‘मुझे केन्या रक्षा बलों के प्रमुख जनरल फ्रांसिस ओमोंडी ओगोला के निधन की घोषणा करते हुए गहरा दुख हो रहा है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए एक जांच टीम गठित की गई है और उन्हें एल्गेयो मराकवेट काउंटी में दुर्घटना स्थल पर भेजा गया है।’

रूटो ने बताया कि जनरल ओगोला केन्या के उत्तरी रिफ्ट क्षेत्र में सैनिकों के साथ बैठक करने और वहां पर चल रहे स्कूल नवीकरण का निरीक्षण करने के लिए गुरुवार को नैरोबी से रवाना हुए थे। उन्होंने कहा, ‘मेरे लिए, केन्या रक्षा बलों के कमांडर-इन-चीफ के रूप में, यह केन्या रक्षा बलों की बिरादरी के लिए एक दुखद क्षण है और यह राष्ट्र के लिए सबसे दुर्भाग्यपूर्ण दिन है। हमारी मातृभूमि ने अपने सबसे बहादुर जनरलों में से एक को खो दिया है।’

राष्ट्रपति ने घोषणा की है कि केन्या में शुक्रवार से तीन दिनों का शोक मनाया जाएगा। केन्या के रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, जनरल ओगोला 1984 में केन्याई रक्षा बलों में शामिल हुए और केन्या वायु सेना में तैनात होने से पहले 1985 में वो दूसरे लेफ्टिनेंट बने थे। राष्ट्रपति के प्रवक्ता हुसैन मोहम्मद के अनुसार, हेलीकॉप्टर दुर्घटना के बाद केन्याई राष्ट्रपति ने नैरोबी में देश की राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद की एक तत्काल बैठक बुलाई है।

Continue Reading

Trending