Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

प्रशंसक के शादी के प्रस्ताव से चौंके बरुण

Published

on

Loading

 छोटे पर्दे के चहेते अभिनेता बरुण सोबती को उनकी असंख्य महिला प्रशंसक आए दिन चौंकाती रहती हैं। हाल में एक प्रशंसक ने उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रख उन्हें चौंका दिया। बरुण ने धारावाहिक ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ में अर्णव सिंह रायजादा की भूमिका निभाकर रातोंरात लोकप्रियता पाई। वह अब आने वाली फिल्म ‘मैं और मिस्टर राइट’ से बड़े पर्दे पर धूम मचाने आ रहे हैं। फिल्म इस महीने रिलीज होगी।

अगर खबरों की मानें तो एक कस्बे की एक रहने वाली एक युवती एक लंबा सफर तय कर बरुण से मिलने पहुंची और उनके समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। यह प्रस्ताव गुलाबों से सजे गुलदस्ते, उन दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर और हस्तनिर्मित कार्ड के साथ रखा गया था।

एक प्रत्यक्षदर्शी ने कहा, “बरुण युवती की हरकत से हक्का-बक्का रह गए। उन्होंने युवती का तोहफा स्वीकारा एवं उसे गले लगाया और प्यार से एक छोटा सा उपहार भी दिया।”

जिस पर महिला प्रशंसक ने बरुण के समक्ष शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिस पर बरुण ने उन्हें बताया कि वह ऐसा नहीं कर सकते, क्योंकि वह वर्ष 2010 में पश्मीन मनचंदा संग परिणय सूत्र में बंध चुके हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending