मनोरंजन
अजीत की फिल्म ‘येन्नई अरिंधाल’ का टीजर जारी
दक्षिण भारतीय अभिनेता अजीत कुमार की बहुप्रतीक्षित तमिल फिल्म ‘येन्नई अरिंधाल’ का टीजर गुरुवार को ऑनलाइन जारी किया गया। यूट्यूब पर टीजर जारी किए जाने के कुछ ही घंटों में इसे दो लाख हिट मिले।
फिल्म के निर्देशक गौतम वासुदेव मेनन ने टीजर को ट्विटर पर भी साझा किया।
उन्होंने लिखा, “यह बेहद खुशनुमा और कमाल का अनुभव रहा। अजीत सर आपका शुक्रिया। यह आपके लिए है।”
फिल्म के टीजर में अजीत को अच्छाई और बुराई के बीच के बारीक से फर्क के बारे में बोलते दिखाया गया है। वह कह रहे हैं कि अच्छाई और बुराई में से एक को चुनने का उनका वक्त आ गया है।
बेहद उम्दा तरीके से संपादित एक मिनट के टीजर में अजीत के कई अवतार दिखाए गए हैं। फिल्म में ट्रीशा कृष्णन और अनुष्का शेट्टी ने भी काम किया है।
फिल्म अगले साल पोंगल के त्योहार पर प्रदर्शित होगी।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट