Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

गुड़गांव जमीन सौदों की जांच का दायरा बढ़ाएगी हरियाणा सरकार

Published

on

Loading

चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने गुड़गांव की कुछ चुनिंदा जगहों की जमीनों पर आवासीय कालोनियां बनाने के लिए लाइसेंस देने के मामले की जांच का दायरा बढ़ा दिया है।

मामले की जांच के लिए गठित ढींगरा आयोग अब गुड़गांव के चार गांवों में कॉलोनियों और व्यक्तियों को दिए गए सभी लाइसेंस की जांच करेगा। ये लाइसेंस हुड्डा के नेतृत्व वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार ने दिए थे। ये चार गांव सिही, शिकोहपुर, खेड़की दौला और सिकंदरपुर बादा हैं। यहां अब गुड़गांव के सेक्टर 78 और 86 आबाद हैं।

हरियाणा कैबिनेट ने यह फैसला शनिवार को लिया। यह फैसला मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने विदेशी निवेश को हरियाणा तक लाने के मकसद से अमेरिका और कनाडा की यात्रा पर जाने से पहले किया। मई में हरियाणा की भाजपा सरकार ने गुड़गांव के सेक्टर 83 में व्यावसायिक कॉलोनियां बनाने के लिए दिए गए लाइसेंसों की जांच का आदेश दिया था। इसके लिए सेवानिवृत्त न्यायाधीश एस.एन.ढींगरा के नेतृत्व में जांच आयोग बनाने का ऐलान किया गया था।

ढींगरा आयोग हुड्डा सरकार से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा की कंपनी और अन्य फर्मो को सेक्टर 83 में व्यावसायिक संपत्तियों के विकास के लिए दिए गए लाइसेंसों की भी जांच कर रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने हाल में कहा था कि कॉलोनियां बनाने के लिए दिए गए लाइसेंस में कोई गड़बड़ी नहीं की गई थी। उन्होंने कहा था, “सभी कुछ कानून के मुताबिक किया गया। हमारी सरकार ने कुछ भी गलत नहीं किया।” आरोप है कि तत्कालीन हुड्डा सरकार ने वाड्रा और कुछ अन्य को लाइसेंस देने में पक्षपात किया था। वाड्रा के मामले में कई लाइसेंस काफी कम अंतराल पर जारी किए गए थे।

नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) ने कहा था कि वाड्रा की फर्म स्काइलाइट हॉस्पिटालिटी ने आर्थिक सलाहियत के मामले में जरूरी दस्तावेज नहीं सौंपे थे। इसके बावजूद उनकी फर्म को लाइसेंस दे दिया गया।

उत्तर प्रदेश

फतेहपुर सीकरी में बोले सीएम योगी- माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने वालों को वोट के लिए तरसा दीजिए

Published

on

Loading

फतेहपुर सीकरी। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को फतेहपुर सीकरी लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी राजकुमार चाहर के समर्थन जनता को संबोधित किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में मौजूद पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता का अभिवादन कर अपने संबोधन की शुरुआत की।

इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस-सपा और बसपा पर जोरदार हमला बोला है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सपा और बसपा ने गरीबों के हकों पर डाका डालते थे इसलिये जनधन अकाउंट नहीं खोलने देते थे। ये लोग जनता को रसोई गैस के लिए तरसाते थे। किसान आत्महत्या करने के लिए मजबूर थे क्योंकि किसान सम्मान निधि जैसी कोई योजना नहीं थी। गरीब सर्दी में ठिठुरने के लिए मजबूर होता था और बरसात मे भूखा सो जाता था। सीएम योगी ने केंद्र सरकार के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि चार करोड़ गरीबों को मकान मिल गए। 12 करोड़ किसानो को किसान सम्मान निधि का लाभ मिला है। दस करोड़ परिवारों को उज्जवला योजना के तहत रसोई गैस का कनेक्शन मिला है।

योगी आदित्यनाथ ने रैली में कहा, “ब्रजभूमि का नंबर आने वाला है। अयोध्या और काशी ने अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लिया है। अब बारी ‘ब्रजभूमि’ की है। अब विकास के लिए आपको कोई तरसाने की हिम्मत नहीं कर पाएगा। अब आगरा में भी एयरपोर्ट बन रहा है। आपने देखा होगा राम नवमी के दिन भगवान राम सूर्य तिलक हुआ था। एक तरफ कांग्रेस, सपा, बसपा थी, राम जन्मभूमि के लिए कहते थे कि क्या सबूत है कि राम का जन्म अयोध्या में हुआ। इन दलों ने कहा था राम और कृष्ण तो हैं ही नहीं। जैसे की इस सृष्टि से पहले कांग्रेस, सपा और बसपा ही पैदा हो गए थे बाकी तो कोई हुआ ही नहीं था। कांग्रेस, सपा और बसपा के लोग गरीबों के हकों पर डकैती डालते थे, इसलिए जनधन अकाउंट नहीं खुलने देते थे। जब आपको मौका मिला तब आपने कुछ किया नहीं। जब मौका मिला, ये माफिया और अपराधी को अपने गले का हार बनाकर प्रदेश के व्यापारी और बेटी की सुरक्षा में सेंध लगा रहे थे।”

उन्होंने कहा कि कांग्रेस,सपा, बसपा, देख रहे हैं न, सभी लोग माफिया की कब्र पर जाकर फातिहा पढ़ रहे हैं। इनको बोलो कि जाओ वोट तो कमल निशान को जाएगा। तुमलोगों को पांच साल की छुट्टी दे रहे हैं फतिहा पढ़ो खूब।” आदित्यनाथ ने कहा, “अगर आप विरासत का सम्मान करते हैं तो जिन लोगों ने राम और कृष्ण पर प्रश्न खड़े किए थे आप उनको वोट के लिए तरसा दीजिए। जिन्होंने विकास की योजनाओं के लिए आपको तरसाया था, गंगा जल के लिए आपको तरसाया था। उनको वोट के लिए तरसा दीजिए।” उन्होंने कहा, “जातिवाद के नाम पर बांटने वाले लोग देश को कमजोर करना चाहते हैं। इन लोगों से सावधान रहिए। देखो अयोध्या में राम लला का दर्शन करवा रहे हैं तो माफिया और अपराधी का राम नाम सत्य भी करवा रहे हैं। दोनों काम एक साथ चल रहा है।”

Continue Reading

Trending