Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

झारखंड : सड़क हादसे के सभी 13 मृतक सीवान निवासी

Published

on

Loading

सीवान| झारखंड के सरायकेला-खरसांवा जिले में शुक्रवार सुबह हुए सड़क हादसे में मारे गए सभी 13 व्यक्ति बिहार के सीवान जिले के रहने वाले थे। ये सभी ओडिशा के पुरी से वापस सीवान लौट रहे थे। घटना की खबर मिलते ही सीवान के आंदर बाजार में मातम पसर गया है। सीवान के पुलिस अधीक्षक सौरभ कुमार साह ने बताया कि झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के ईचागढ़ थानान्तर्गत द्रुदा गांव के नजदीक पिकअप वैन और बस की टक्कर में सीवान के 13 लोगों की मौत हो गई। वे देवघर में बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के बाद पुरी गए थे। ये सभी वापस सीवान के आंदर प्रखंड स्थित अपने घर लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही आंदर बाजार सहित पूरे सीवान जिले में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतकों में एक ही परिवार के चार सदस्य बताए जा रहे हैं।

शंभू प्रसाद उर्फ शंभू साव जहां हादसे में खुद गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, वहीं उनकी पत्नी कुसुम, बेटी अन्नू, बेटा दीपू और साले की बेटी प्रीति की मौत हो गई है।

पुलिस अधीक्षक साह ने बताया कि सीवान पुलिस सरायकेला-खरसांवा पुलिस प्रशासन से संपर्क बनाए हुए है। इस हादसे में कई लोग घायल भी हुए हैं।

 

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending