Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘शानदार’ की झलकी को यूट्यूब पर दो लाख लोगों ने देखा

Published

on

Loading

मुंबई। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म ‘शानदार’ की झलकी को यूट्यूब पर दो लाख लोगों ने देखा। तीन मिनट की यह झलकी मस्ती, रोमांस, हास्य, ग्लैमर, कॉमेडी से भरा है। इसे मंगलवार को जारी किया गया था।

‘हाईवे’ की अभिनेत्री यूट्यूब पर मिली प्रतिक्रिया से काफी उत्साहित हैं। उन्होंने माइक्रो-ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर अपने विचार साझा किया : “48 घंटों में 2 लाख से ज्यादा लोगों ने देखे!!! एक शानदार ‘किस’ की तरह महसूस हो रहा है।” ‘शानदार’ में संजय कपूर, सनाह कपूर, सुषमा सेठ, दिलजीत दोसंज, शिबानी दांडेकर और अंजना सुखानी हैं।

इस फिल्म का निर्माण करण जौहर, अनुराग कश्यप और विक्रमादित्य मोटवाने ने किया है। यह फिल्म 22 अक्टूबर को रिलीज होगी।

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending