Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

अभिनेता देवेन वर्मा को कहा, अलविदा

Published

on

Loading

 सिने हस्तियों ने मंगलवार को मशहूर हास्य अभिनेता देवेन वर्मा के निधन पर शोक जताते हुए कहा कि उनकी कमी को पूरा कर पाना मुश्किल होगा। देवेन (77) को ‘अंगूर’ और ‘खट्टा मीठा’ सरीखी फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाने के लिए जाना जाता है। उनका मंगलवार को पुणे स्थित उनके आवास पर हृदयाघात और गुर्दा फेल होने से निधन हो गया। फिल्मकार करण जौहर, मधुर भंडारकर, अभिनेता रितेश देशमुख और अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर शोक जताते हुए लिखा।

-करण जौहर : देवेन वर्मा की आत्मा को शांति मिले। आपका मासूम चेहरा, लाजवाब कॉमिक टाइमिंग का अब तक कोई सानी नहीं है।

-रितेश देशमुख : देवेन वर्मा-असाधारण अभिनेता, सवरेत्तम कॉमिक टाइमिंग। मेरे बचपन को इतना यादगार बनाने के लिए आपका शुक्रिया। आपकी कमी खलेगी सर। आपकी आत्मा को शांति मिले।

-अनुष्का शर्मा : देवेन वर्मा की आत्मा को शांति मिले। फिल्म ‘अंदाज अपना अपना’ में उनका वो दृश्य ‘मैं बेटियों को चूडियां पहनाऊंगा..आप मां को’ मुझे बहुत अच्छा लगता है।

मनोज बाजपेयी : महान शख्स देवेन वर्माजी के निधन की खबर सुनकर दुख हुआ। मेरी शोक संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं।

-मधुर भंडारकर : देवेन वर्माजी के निधन की खुबर सुनकर दुख हुआ।

-आलोक नाथ : श्रीमान देवेन वर्मा की आत्मा को शांति मिले। आपके साथ बिताए सुखद पल हमेशा संजोकर रखूंगा।

-तुषार कपूर : देवेन वर्मा जी की आत्मा को शांति मिले। मैं आपका अभिनय देखकर बड़ा हुआ हूं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending