Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इटली में प्यार जताते देखे गए कूपर, शायक

Published

on

Loading

हॉलीवुड अभिनेता ब्रैडली कूपर और उनकी गर्लफ्रेंड आइरीना शायक को इटली में छुट्टियां मनाने के दौरान एक दूसरे से प्यार जताते और एक दूसरे को चूमते देखा गया। वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, अमालफी कोस्ट में समय बिताने के दौरान कूपर और शायक को एक दूसरे को चूमते और प्यार जताते देखा गया।

कूपर ने यहां नारंगी शॉर्ट्स और काली स्विम गॉगलर पहन रखी थी। वहीं विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल शायक को टू-पीस बिकिनी में देखा गया, उन्होंने बालों को पोनी टेल में बांध रखा था।

दोनों को समुद्र की लहरों में अटखेलियां करते और प्यार जताते देखा गया। दोनों एक दूसरे के साथ मजाक करते हुए तैराकी का लुत्फ उठा रहे थे।

 

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending