Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

युवाओं के बीच यौन संबंधों पर चर्चा महत्वपूर्ण : रण्वीर 

Published

on

Loading

बेबाकी से कंडोम का विज्ञापन करने वाले अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि यौन संबंध एक प्राकृतिक चीज है और इस पर खुलकर बात की जानी चाहिए। रणवीर ने एक बयान में कहा, “यौन संबंध एक खूबसूरत और नैसर्गिक चीज है। हर कोई यह करता है और यह किसी भी तरह से गलत या बुरी चीज नहीं है। इस पर चुप्पी साधने की कोई वजह नहीं है।”

29 वर्षीया रणवीर ने कहा, “युवाओं के बीच यौन संबंधों को लेकर एक स्वस्थ एवं खुली चर्चा देश में असंतुलित लिंगानुपात से निबटने के लिए जरूरी है।”

रणवीर ने ‘ड्यूरेक्स एमटीवी रेक्स टॉक’ नामक एक वेब शो बनाने के लिए कंडोम बिक्री ब्रांड एमटीवी एवं ड्यूरेक्स से हाथ मिलाया है, जिसका उद्देश्य युवाओं में सेक्स के प्रति जागरूकता को बढ़ावा देना है।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending