Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

विक्टोरियाज सीक्रेट के शो में नहीं दिखेंगी केंडल, कारा

Published

on

Loading

मॉडल केंडल जेनर और कारा डेलावीन विक्टोरियाज सीक्रेट के फैशन शो में रैंप पर नहीं दिखाई देंगी। वेबसाइट ‘कॉन्टेक्टम्यूजिक डॉट कॉम’ के अनुसार, अंतर्वस्त्रों के प्रतिष्ठित ब्रांड विक्टोरियाज सीक्रेट ने मंगलवार रात लंदन के अर्ल्स कोर्ट में अपने वार्षिक फैशन शो में रैंप वॉक करने वाली मॉडलों के नाम की सूची जारी कर दी है, लेकिन सूची में केंडल और कारा का नाम शामिल नहीं है।

कारा जहां 2012 और 2013 में विक्टोरियाज सीक्रेट के वार्षिक फैशन शो में रैंप पर दिखाई दे चुकी हैं, वही 19 वर्षीय रिएलिटी टीवी स्टार सह मॉडल केंडल को अब तक प्रतिष्ठित ब्रांड के लिए रैंप वॉक का मौका नहीं मिल पाया है।

ऐसा लगता है कि कारा और केंडल दोनों ही कई फैशन परियोजनाओं में साथ-साथ काम कर रही हैं, उन्होंने सोशल मीडिया पर साथ-साथ कई तस्वीरें साझा की हैं।

विक्टोरियाज सीक्रेट की अनुभवी मॉडल लिलि एल्डरिज, एडरियाना लीमा, डॉट्जेन क्रोएस, केंडिस स्वानपोल और बेहाती प्रिंसलू मंगलवार रात आयोजित कार्यक्रम में रैंप पर दिखाई देंगी।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending