Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बिग बॉस’ में गलत समय में गई : रेने

Published

on

Loading

टेलीविजन रियलिटी शो ‘बिग बॉस 8’ से हाल में बेदखल हुईं रेने ध्यानी का कहना है कि उन्हें शो के इस संस्करण में नहीं आना चाहिए था। रेने रियलिटी शो ‘एमटीवी रोडीज’ की पूर्व प्रतिभागी हैं। उनका कहना है कि शो में रहने के दौरान पिता के हृदयाघात की खबर सुनने के बाद वह अवसाद में चली गई थीं। उनका आत्मविश्वास कम हो गया था।

रेने ने मुंबई से फोन पर बताया, “मेरे खयाल से मेरे लिए यह शो में जाने का सही समय नहीं था। ‘बिग बॉस’ के घर में आपको साथी प्रतिभागियों से अपने विचार और भावनाएं साझा करनी होती हैं, लेकिन मैं ऐसा करने में असमर्थ थी।”

उन्होंने कहा, “शो से मेरे बेदखल होने की वजह मेरी ओर से कम मनोरंजन किया जाना था। मैं दर्शकों की जरूरतों को पूरा नहीं कर पाई।”

रेने का मानना है कि ‘बिग बॉस’ के घर में साथी प्रतियोगी पुनीत इस्सर सबसे बड़े ढोंगी हैं।

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending