Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

रितेश ने पुरस्कार डैडी, बेटे को समर्पित किया

Published

on

Loading

 

बतौर अभिनेता अपनी पहली मराठी फिल्म ‘लाई भारी’ के लिए पुरस्कार पाने वाले अभिनेता-फिल्मकार रितेश देशमुख ने इसे दिवंगत पिता विलासराव देशमुख और हाल में जन्मे बेटे को समर्पित किया है। फिल्म निर्माता के रूप में रितेश की पहली मराठी फिल्म ‘बालक-पालक’ (2013) थी, जबकि अभिनेता के रूप में पहली फिल्म ‘लाई भारी’ है।

रितेश ने सोमवार को ट्विटर पर लिखा, “आज (रविवार) अपने पापा एवं नन्हे-मुन्ने बेटे के लिए जी टॉकीज महाराष्ट्रचा फेवरेट एक्टर एवं फेवरेट स्टाइल आइकन ये दो पुरस्कार जीते हैं।”

रितेश ने पुरस्कार मिलने पर प्रशंसकों का शुक्रिया अदा किया है।

उन्होंने लिखा, “मैं ‘लाई भारी’ फिल्म को प्यार एवं वोट देने वाले सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहूंगा।”

इस फिल्म को 10 श्रेणियों में नामांकित किया गया था।

रितेश ने इस बारे में लिखा, “फिल्म ‘लाई भारी’ ने 10 में से आठ नामांकन-महाराष्ट्र फेवरेट सिनेमा, निर्देशक, अभिनेता, खलनायक, सहायक अभिनेत्री, गीत, गायक एवं स्टाइल आइकन जीते हैं।”

प्रादेशिक

सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटर गुजरात से गिरफ्तार, लाया जा रहा मुंबई

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग करने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों की गिरफ्तारी गुजरात के भुज शहर से हुई है। दोनों को मुंबई लाया जा रहा है। आरोपियों की पहचान बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के मसिही के विक्की गुप्ता और सागर पाल के रूप में हुई है।

मुंबई क्राइम ब्रांच सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों को लगतार ट्रेस कर रही थी। साथ ही साइबर टीम से डंप डाटा भी निकाला गया था। क्राइम ब्रांच के अधिकारी ने इस बात की पुष्टि की है कि दोनों आरोपियों के भुज में होने की स्पेसिफिक जानकारी मिली थी। इसके बाद भुज के स्थानीय लोकल क्राइम ब्रांच को इसकी जानकारी दी गई क्योंकि शक था कि आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस पर फायरिंग हो सकती है।आरोपी पेशेवर अपराधी हैं इसलिए पुलिस ने एहतियात बरता और स्थानीय पुलिस की टीम को साथ लिया। क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर की अगुवाई में एक टीम भुज पहुंची थी।

इससे पहले इस केस में मुंबई पुलिस ने दो लोगों को पनवेल से भी हिरासत में लिया था। इन दोनों ने सलमान के घर पर फायरिंग करने वाले शूटर्स को सेकेंड हैंड बाइक बेची थी। पनवेल में ही सलमान ख़ान का फार्महाउस है इसलिए अब पुलिस ये भी पता लगा रही है कि क्या शूट की प्लानिंग सलमान के फॉर्म हाउस को भी निशाना बनाने की थी।

सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्ननोई से जुड़े लोगों का नाम भी सामने आया। दावा किया जा रहा है कि सलमान के घर पर फायरिंग के पीछे लॉरेंस बिश्नोई गैंग के रोहित गोदारा का हाथ है। राजस्थान का कुख्यात गैंगस्टर रोहित गोदारा अमेरिका में रहता है। उसने अमेरिका में बैठकर ही प्लानिंग की, शूटर्स अरेंज किए। उनको हथियार मुहैया कराया और सलमान ख़ान के घर और फॉर्म हाउस की रेकी करने में मदद की। रोहित गोदारा का नाम सुखदेव सिंह गोगामेड़ी और सिद्धू मूसेवाला मर्डर केस में भी आया था।

Continue Reading

Trending