Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

अफगानिस्तान में आत्मघाती हमला, 7 मरे

Published

on

Loading

काबुल| अफगानिस्तान के बघलान प्रांत में सोमवार को एक कबायली नेता के अंतिम संस्कार के दौरान हुए आत्मघाती बम हमले में सात लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य घायल हो गए। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घटना बुर्का जिले में हुई।

अधिकारी ने बताया, “एक आतंकवादी ने उस वक्त खुद को बम से उड़ा लिया, जब कबायली नेता की अंत्येष्टि में आए लोग उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना कर रहे थे।”

अधिकारी ने बताया कि विस्फोट में मरने वालों में दो पुलिसकर्मी भी हैं, जबकि घायलों में दो पुलिसकर्मी और आठ नागरिक भी शामिल हैं।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending