Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘बाजीराव मस्तानी’ मेरी परीक्षा ले रही : प्रियंका

Published

on

Loading

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने पूर्व में ‘मेरी कॉम’ को अपनी अब तक की सबसे मुश्किल फिल्म बताया था। उन्होंने अब नई फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ के बारे में कहा है कि यह उनके अभिनय कौशल की परीक्षा ले रही है। संजय लीला भंसाली निर्देशित ‘बाजीराव मस्तानी’ प्रियंका की पहली ऐतिहासिक फिल्म है।

प्रियंका ने  बताया, “यह मेरी पहली ऐतिहासिक फिल्म है और एक ऐसी फिल्म करना बहुत मुश्किल है, जो एक ऐसी घटना की कहानी कहती है जो करीब 500 साल पहले हुई थी। यह भूमिका बेहद मुश्किल है।”

फिल्म की कहानी मराठा पेशवा बाजी राव प्रथम (रणवीर सिंह) और उसकी दूसरी पत्नी मस्तानी (दीपिका पादुकोण) की प्रेम कहानी पर आधारित है। फिल्म में प्रियंका बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई की भूमिका निभा रही हैं।

प्रियंका ने इस बारे में कहा, “यह भूमिका संभवत: मेरी अब तक की भूमिकाओं में सर्वाधिक कठिन है।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending