Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मप्र में सेक्सकांड का आरोपी सरकारी गवाह : कांग्रेस

Published

on

Loading

भोपाल| मध्य प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और विपक्षी कांग्रेस के बीच चल रहे व्यक्तिगत आक्षेपों की श्रृंखला में शुक्रवार को कांग्रेस इकाई ने सीधे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर प्रहार किया। विपक्षी पार्टी ने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री के साले संजय सिंह के मित्र मनोज नेमा को बालाघाट पुलिस ने सरकारी गवाह बना दिया है। नेमा एक सेक्स कांड का आरोपी है। कांग्रेस कार्यालय में संवाददाता सम्मेलन में शुक्रवार को प्रदेश इकाई के मुख्य प्रवक्ता के.के. मिश्रा ने आरोप लगाया कि मनोज नेमा मई, 2012 में हुए चंदौरी सेक्सकांड का आरोपी था, वह कॉलोनाइजर भी है।

वारासिवनी थाने में सेक्सकांड संबंधी मामला दर्ज हुआ था। पुलिस ने इस मामले में नेमा को कई बार तलब किया, मगर वह पुलिस के सामने नहीं आया। इतना ही नहीं, उसने अपनी राजनीतिक पहुंच का लाभ उठाते हुए खुद को सरकारी गवाह बनवा लिया।

मिश्रा ने मुख्यमंत्री के साले और नेमा की मित्रता को इसकी वजह बताया। उनका आरोप है कि नेमा ने बालाघाट में गोविंद मंगलम् कॉलोनी बनाई है। इस कॉलोनी में बगीचे के लिए 3510 वर्ग फुट जमीन छोड़ी गई थी, जिसका बाजार मूल्य 80 लाख है। यह जमीन अवैध तरीके से मुख्यमंत्री शिवराज के साले संजय सिंह ने खरीदी है।

कांग्रेस नेता मिश्रा का कहना है कि इस जमीन की रजिस्ट्री में शासन को चूना लगाया गया है। जमीन की कीमत मात्र चार लाख 20 हजार रुपये दर्शाकर रजिस्ट्री में मात्र 42 हजार के स्टाम्प लगाए गए हैं। इस तरह उनके खिलाफ आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाना चाहिए।

कांग्रेस का संजय सिंह के आवास के पते को लेकर भी सवाल है। कांग्रेस का आरोप है कि संजय सिंह गोंदिया (महाराष्ट्र) में रहते हैं, मगर क्रेता के तौर पर उनका पता बालाघाट का दिया गया है, यह भी जांच का विषय है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending