खेल-कूद
फुटबाल : प्रशंसकों के बीच झड़प में एक की मौत
मेड्रिड| स्पेन के फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड और डेपोर्टिवो ला कोरुना के बीच मैच के बाद दोनों टीमों के प्रशंसकों में हुई झड़प में एक 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार मेड्रिड के क्लीनिको सान कार्लोस के अस्पताल ने बताया कि मृत व्यक्ति की पहचान डेपोर्टिवो के प्रशंसक के रूप में हुई है। उसकी मृत्यु हिंसक झड़प में चोट लगने के बाद रविवार को हुई।
यह घटना एटलेटिको के विसेंट काल्डेरोन स्टेडियम के पास हुई।
घटना के बाद डेपोर्टिवो के कोच विक्टर फर्नानडेज ने कहा, “यह स्पेन के फुटबाल के सबसे निराशाजनक दिनों में से एक है। यह एक निंदनीय घटना है।”
एटलेटिको मेड्रिड ने भी अपने बयान में इस हिंसा की निंदा की है।
एटलेटिको मेड्रिड ने इस मैच में डेपोर्टिवो ला कोरुना को 2-0 से हराया।
खेल-कूद
आईपीएल के बीच पत्नी संग रांची पहुंचे सचिन, धोनी के शहर में है ये काम
रांची। जहां इस समय पूरे देश में आईपीएल की धूम मची हुई है वहीं मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर रांची में हैं। उनके साथ उनकी पत्नी अंजलि भी हैं। सचिन यहां ओरमांझी में युवा फाउंडेशन की ओर से आयोजित एक कार्यक्रम के लिए आए हैं।
सचिन ने कहा, “मैं यहां अपने फाउंडेशन के लिए आया हूं। सचिन तेंदुलकर फाउंडेशन यहां के यूथ फाउंडेशन के साथ मिलकर काम करता है। खासकर मैं यहां की महिला खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाने आया हूं। इसलिए मैं युवा लड़कियों को देखने आया हूं जो फुटबॉल खेलती हैं और उन्हें प्रोत्साहित करूंगा। इस समय इसके अलावा यहां आने की कोई और वजह नहीं है।
बता दें कि सचिन तेंदुलकर के रांची पहुंचने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में फैंस का उनके प्रति उत्साह साफ नजर आ रहा है। वहीं एयरपोर्ट पर रांची डीसी राहुल कुमार सिन्हा उनके स्वागत के लिए पहुंचे और कड़ी सुरक्षा के साथ सचिन को उनके होटल ले जाया गया।
-
फैशन59 mins ago
बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए अपनाएं यह आसान उपाय
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
अन्तर्राष्ट्रीय1 day ago
हेलीकॉप्टर दुर्घटना में केन्या के रक्षा प्रमुख की मौत, राष्ट्रपति ने दिए जांच के आदेश
-
नेशनल1 day ago
वाइस एडमिरल दिनेश त्रिपाठी होंगे नए नौसेना चीफ, 30 अप्रैल को संभालेंगे पदभार