Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा में प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

आगरा| आगरा में एक प्रोपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वह पूर्व में शिवसेना की स्थानीय ईकाई के अध्यक्ष रह चुके हैं। अज्ञात अपराधियों ने उन्हें नजदीक से गोली मारी। सर्किल अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने रविवार को बताया कि घटना शनिवार शाम की है। प्रथम दृष्टया यह जमीन विवाद के कारण हुई हत्या प्रतीत होता है। पुलिस हत्यारों की तलाश कर रही है।

पुलिस का यह भी कहना है कि विभिन्न टीम रातभर खोज अभियान में जुटी रही। शहर में प्रवेश व निकास द्वारों को बंद कर दिया गया था, लेकिन अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। घटना के बारे में पुलिस को एक प्रत्यदर्शी ने बताया था, जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस के अधिकारी घायल व्यक्ति को लेकर चिकित्सा कॉलेज अस्पताल पहुंचे। लेकिन चिकित्सकों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हथियारबंद अपराधी एक मोटरसाइकिल पर आए थे और उन्होंने व्यक्ति को सड़क पर रोका तथा कई दौर की गोलियां चलाई। कुछ दिन पहले यहां एक अन्य व्यवसायी की भी हत्या कर दी गई थी। दो व्यवसायियों की हत्या को देखते हुए शहर के अन्य व्यवसायियों ने चेतावनी दी है कि यदि हत्यारों को जल्द से जल्द गिरफ्तार नहीं किया जाता है तो वे सभी व्यापारिक गतिविधियां बंद कर देंगे।

नेशनल

बाहुबली मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

Published

on

Loading

लखनऊ। बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। बांदा जेल में मुख्तार को हार्ट अटैक आया था, इसके बाद मुख्तार अंसारी को बांदा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। सूत्रों के मुताबिक जेल से लाते वक्त मुख्तार बेहोश था। मुख्तार अंसारी की हालत गंभीर बनी हुई थी। 9 डॉक्टरों का पैनल मुख्तार अंसारी के लिए तैनात किया गया था। इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई। इस मामले में मेडिकल कॉलेज बांदा के प्रिंसिपल ने चुप्पी साधी हुई है। उधर मुख्तार की मौत के बाद मऊ, बांदा और गाजीपुर में धारा 144 लागू हो गई है। इसके साथ ही यूपी में हाई अलर्ट है और सभी कप्तानों को अलर्ट पर रहने पर कहा गया है।

प्रयागराज में मुख्तार और उनके परिवार का इलाहाबाद हाईकोर्ट में केस देखने वाले वकील अजय श्रीवास्तव प्रयागराज से बांदा के लिए रवाना हो गए हैं। उनका कहना है कि जेल या प्रशासन की तरफ से अभी तक मुख्तार अंसारी के परिवार को कोई सूचना नहीं दी गई है। हालांकि मुख्तार के बेटे उमर अंसारी भी बांदा के लिए रवाना हो गए हैं।

बता दें कि मुख़्तार अंसारी की तबियत रात में अचानक खराब हो जाने और शोचालय में गिर जाने के कारण उसे तत्काल जेल डॉक्टर ने उपचार दिया गया। इसके बाद जिला प्रशासन को अवगत कराकर डॉक्टर्स की टीम बुलायी गई थी। डॉक्टर्स ने मुख्तार  को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। इसके बाद बंदी मुख्तार अंसारी को पुलिस सुरक्षा में मेडिकल कालेज बांदा में भर्ती करा दिया गया था।

बता दें कि मुख्तार अंसारी को पिछले 18 महीने में 8 मामलो में सजा मिल चुकी थी, उसके खिलाफ अलग-अलग जिलों के थानों में कुल 65 मुकदमे दर्ज थे। पिछले 18 सालों से मुख्तार अंसारी जेल में बंद था। यूपी की बांदा जेल में बंद बाहुबली नेता मुख्तार अंसारी को हार्ट अटैक आया था जिसके बाद उसे बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था,लेकिन इलाज के दौरान मुख्तार अंसारी की मौत हो गई।

 

Continue Reading

Trending