Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राष्ट्रपति का श्रमशक्ति को कुशल बनाने का आह्वान

Published

on

Loading

कोलकाता| राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने देश की विशाल श्रमशक्ति को उचित प्रशिक्षण तथा शिक्षा के माध्यम से कुशल बनाने का शनिवार को आह्वान किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्र की प्रगति युवाओं की प्रेरणा, पहल तथा ऊर्जा पर निर्भर है। युवाओं की सबसे बड़ी आबादी होने का जनसांख्यिकीय लाभांश केवल शिक्षा के माध्यम से पाया जा सकता है।

प्रणब ने कहा कि भारत की श्रमशक्ति उसकी आबादी का दो-तिहाई है और कुल 10.7 करोड़ छात्रों के नामांकन के साथ देश की माध्यिमक शिक्षा प्रणाली दुनिया में सबसे बड़ी है। मेट्रोपोलिटन इंस्टीट्यूशन (मेन) की 150वीं वर्षगांठ के समापन समारोह के मौके पर प्रणब ने यहां कहा, “भारत का माध्यमिक शिक्षा में सकल नामांकन अनुपात अमेरिका के 96 फीसदी, दक्षिण अफ्रीका के 94 फीसदी, रूस की 89 फीसदी की तुलना में मात्र 53 फीसदी है।”

राष्ट्रपति ने कहा कि दो लाख मेधावी छात्र उच्च शिक्षा के लिए विदेशी विश्वविद्यालयों का रुख करते हैं। उन्होंने इस बात पर खेद व्यक्त किया कि भारत के संस्थान अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर रैकिंग में शीर्ष 200 में भी नहीं हैं। प्रणब ने कहा, “एक समय था, जब ईसा पूर्व छठी शताब्दी तथा 12वीं शताब्दी ईस्वी में दुनिया भर के छात्र उच्च शिक्षा ग्रहण करने के लिए नालंदा, तक्षशिला तथा विक्रमशिला आते थे।” प्रणब ने कहा कि देश में शिक्षा के स्तर को सुधारा जाना अत्यंत जरूरी है और सभी पृष्ठभूमि के छात्रों तक इसकी पहुंच होनी चाहिए।

नेशनल

प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं

Published

on

Loading

सहारनपुर। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने 2024 लोकसभा चुनाव के तहत सहारनपुर में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। प्रियंका ने कहा कि इस देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं। रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने रामनवमी पर कहा कि भगवान राम ने भी सत्य की लड़ाई लड़ी थी। जब उनके सामने रावण युद्ध करने के लिए आया तो सारी शक्ति रावण के पास थी, लेकिन भगवान राम ने नौ व्रत रखकर सारी शक्ति अपने पास ले ली थी। इसके बाद रावण से युद्ध किया और सत्य की जीत हुई।

यह रोड शो कांग्रेस के लोकसभा उम्मीदवार इमरान मसूद के समर्थन में आयोजित किया गया था। प्रियंका गांधी ने कहा कि मैं हर जगह यही कह रही हूं कि ये चुनाव जनता का होना चाहिए, जनता के मुद्दों पर होना चाहिए। मोदी जी और बीजेपी के नेता बेरोजगारी, महंगाई, किसानों, महिलाओं की बात नहीं कर रहे हैं। जो असली समस्याएं महिलाओं-किसानों की है, उनके बारे में बात ही नहीं हो रही है। बात इधर उधर की ध्यान भटकाने की हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि जो सत्ता में बैठे हैं, वह माता शक्ति और सत्य के उपासक नहीं हैं, ‘सत्ता’ के उपासक हैं। वो सत्ता के लिए किसी भी हद तक गिर जाएंगे। सत्ता के लिए सरकारें गिरा देंगे, विधायकों को खरीदेंगे, अमीरों को देश की संपत्ति दे देंगे। यह हमारे देश की परंपरा नहीं है। भगवान श्रीराम ‘सत्ता’ के लिए नहीं, ‘सत्य’ के लिए लड़े। इसलिए हम उनकी पूजा करते हैं। आज रामनवमी का शुभ दिन है, इसलिए मैं बहुत खुश हूं। वाल्मीकि रामायण में लिखा है कि जब भगवान राम युद्ध भूमि में उतरे तो देखा कि माता की शक्तियां रावण के पास थीं। जिसके बाद उन्होंने नौ दिनों तक माता की आराधना की और 108 नील कमल मां के चरणों में अर्पण किए।

उन्होंने कहा कि जिसके बाद माता ने उनकी परीक्षा लेने को सोची और 108वां कमल छिपा दिया। लेकिन, भगवान राम के पास श्रद्धा की शक्ति थी, उन्हें याद आया कि उनकी मां उन्हें बचपन में ‘राजीव लोचन’ कहती थीं। यह बात याद आते ही भगवान राम अपने नयन निकालने ही जा रहे थे, तभी माता ने उन्हें रोकते हुए कहा कि मैं तुम्हारी श्रद्धा से प्रसन्न हुई। मेरी शक्ति तुम्हारे साथ है। हम भगवान राम को इसलिए पूजते हैं, क्योंकि उन्होंने सच्ची श्रद्धा के साथ यह लड़ाई लड़ी और जनता को सर्वोपरि रखा। जनता पर अन्याय करने वाली भाजपा की विदाई तय है।

Continue Reading

Trending