Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राजधानी दिल्ली में आंशिक बदली, उमस

Published

on

Loading

नई दिल्ली| देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार सुबह उमस और आंशिक रूप से बदली रही। न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने शहर के कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई है।भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, “दिन में बदली छाने की संभावना है। अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के आसार हैं।”

सुबह 8.30 बजे वातावरण में 78 फीसदी आद्र्रता थी।दिल्ली में बुधवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक 27.5 डिग्री, जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 36.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending