Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजधानी को साफ व सुंदर बनाने के लिए वितरित किया तुलसी का पौधा

Published

on

Loading

लखनऊ। उम्मीद संस्था द्वारा 29 नवंबर को ‘‘मिशन गांधी’’ कार्यक्रम के अन्तर्गत तुलसी के पौधे के वितरण का कार्यक्रम लखनऊ महोत्सव में ज्योति इन्वायरो एवं लखनऊ नगर निगम के सहयोग से स्टाल नं0 66-67 सायं-4 बजे पासी किले द्वार पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लखनऊ महोत्सव में लखनऊ शहरवासियों को पर्यावरण एवं शहर को साफ एवं सुन्दर बनाने हेतु प्रेरित करना है। कार्यक्रम में 200 स्कूली बच्चों (सेंट मिराज इण्टर कालेज) एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा तुलसी के 5000 पौधे वितरित करने के साथ-साथ लोगों से हस्ताक्षर भी कराये गये ताकि लोग शहर को साफ एवं सुन्दर बनाने में अपना योगदान दे सकें।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि शेखर नौटियाल, निदेशक (एन0बी0आर0आई0) रहे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती सुतापा सान्याल (एडिशनल डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस) एवं श्रीमती सीमा सिंह (एडिशन सचिव एल0डी0ए0) रहे एवं विशेष अतिथि श्रीमती जूही सिंह (सामाजिक कार्यकर्ता) एवं श्रीमती चित्रा मिश्रा (डायरेक्टर, स्टेप-अप) रहीं।

उम्मीद संस्था की अध्यक्षा श्रीमती ऊषा अवस्थी ने सभी अतिथि गणों का स्वागत किया और पेड़ों के महत्व के बारे में सबको बताया। मुख्य अतिथि शेखर नौटियाल ने बताया कि पेड़ो का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है, हमे पेड़ो का सम्मान करना चाहिए, श्रीमती सुतापा सान्याल ने कहा कि आज समय आ गया है कि हमे आगे बढ़कर प्रकृति को स्वच्छ और सुन्दर बनाने में अपना योगदान दें, श्रीमती सीमा सिंह ने कहा कि आज आवश्यकता है कि बच्चों को भी पेड़ों के बारे मे जानकारी दी जाय एवं शुभ अवसरों में पेडों को भेट के रुप में दिया जाय।

श्रीमती जूही सिंह ने कहा कि शहर को साफ बनाने के लिए एक मुहिम की आवश्यकता है और लोगो को इसमें सामिल होना चाहिए। श्रीमती चित्रा मिश्रा ने कहा कि हम सब लोगो को शहर को साफ बनाने के लिए अपना-अपना योगदान देना चाहिए। चरनजीत सिंह ने कहा कि कूड़ा-प्रबन्धन में आज लोगो को अपना योगदान देना चाहिए और इससे जुड़कर शहर को साफ बनाना चाहिए। प्रमिल द्विवेदी (निदेशक आई0एम0आर0) ने मीडिया के सहयोग को अहम बताया, जिससे लोगो के पास ज्यादा से ज्यादा जानकारी पहुच सके। बलबीर सिंह (सचिव उम्मीद संस्था) ने लोगो को मिशन गांधी के बारे में जानकारी दी एवं विनादे रात्रा (उपाध्यक्ष उम्मीद संस्था) ने लोगो को धन्यवाद दिया एवं इस कार्यक्रम को जन-जन तक पहुँचाने के लिए आवहन किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में इण्डिया मीडिया रिलेशन का विशेष योगदान है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending