Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

कप्तान के तौर पर मैक्लम ने जड़ा सबसे तेज दोहरा शतक

Published

on

Loading

शाहजाह| न्यूजीलैंड के ब्रेंडन मैक्लम (202) ने शनिवार को पाकिस्तान के साथ शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन बतौर कप्तान सबसे तेज दोहरा शतक लगाया। मैक्लम ने 186 गेंदों में अपना दोहरा शतक पूरा किया। मैक्लम ने आस्ट्रेलिया के कप्तान माइकल क्लार्क का रिकॉर्ड तोड़ा जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ एडिलेड में 2012 में 226 गेंदों में दोहरा शतक लगाया था।

मैक्लम का कप्तान के तौर पर यह तीसरा दोहरा टेस्ट शतक है। यह तीनो दोहरे शतक उन्होंने इसी साल में बनाए हैं। टेस्ट में उनसे ज्यादा दोहरा शतक कैरेबियाई कप्तान रहे ब्रायन लारा (5), आस्ट्रेलिया के महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन (4), ग्रीम स्मिथ (4) और माइकल क्लार्क (4) के नाम है। इससे पहले मैक्लम शुक्रवार को तीसरे दिन न्यूजीलैंड की ओर से सबसे तेज शतक बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक बनाने का कीर्तिमान न्यूजीलैंड के ही नेथन एस्टल के नाम है जिन्होंने 153 गेदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। भारत की ओर से सबसे तेज दोबरा शतक वीरेंद्र सहवाग (168 गेंद) के नाम है।

खेल-कूद

आईपीएल से पहले अयोध्या पहुंचे दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर केशव महाराज, राम लला के किए दर्शन

Published

on

Loading

अयोध्या। आईपीएल शुरू होने से पहले दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर केशव महाराज अयोध्या पहुंचे और उन्होंने राम लला के दर्शन किए। उन्होंने अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की है। IPL 2024 में महाराज लखनऊ सुपर जायंट्स के बल्लेबाजों की मदद करते नजर आएंगे और पूरे सीजन टीम के साथ रहेंगे। केशव महाराज काफी धार्मिक क्रिकेटर हैं। उन्होंने राम मंदिर में दर्शन के बाद इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की। तस्वीर के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, “जय श्री राम, सभी को आशीर्वाद।”

इस साल की शुरुआत में ही केशव महाराज में राम मंदिर के दर्शन की इच्छा जताई थी। SA20 में वह लखनऊ सुपर जाइंट्स की सिस्टर फ्रेंचाइजी डरबन सुपर जाइंट्स का हिस्सा हैं। अक्सर देखा गया है कि महाराज जब मैदान पर बल्लेबाजी के लिए उतरते हैं तो ‘राम सिया राम’ भजन प्ले किया जाता है। इस पर महाराज ने बताया था कि इससे उनका ध्यान क्रेंद्रित होता है।

महाराज ने कहा था, “भगवान में मेरी आस्था बहुत दृढ़ है। मैं हमेशा मानता हूं कि भगवान ने मुझे दृष्टिकोण और मार्गदर्शन दिया है और मुझे उस स्थिति में रखा है जहां मैं आज हूं। मैं हमेशा आभारी हूं और धन्यवाद देता हूं। मैं भगवान हनुमान और भगवान राम का भक्त हूं।”

Continue Reading

Trending