Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

..तो यह हमारी असफलता होती : कबीर खान

Published

on

Loading

मुंबई| ‘बजरंगी भाईजान’ के निर्देशक कबीर खान इसकी सफलता से बेहद खुश हैं। उन्होंने कहा कि अगर दर्शक इससे स्वयं को नहीं जोड़ पाते, तो यह बतौर फिल्मकार उनकी असफलता होती। कबीर ने यहां कहा, “यह अच्छी बात है कि दर्शक फिल्म देखकर भावुक हो रहे हैं, क्योंकि इसका मतलब हमारी कहानी काम कर रही है। अगर कोई भावनात्मक रिश्ता नहीं जुड़ पाता, तो हम बतौर फिल्मकार असफल हो गए होते।”

फिल्म की कहानी एक गूंगी पाकिस्तानी बच्ची मुन्नी (हर्षाली मल्होत्रा) के इर्दगिर्द घूमती है, जो भटकते हुए गलती से भारत की सीमा में दाखिल हो जाती है। यहां उसकी मुलाकात एक दयालु और दूसरों की परवाह करने वाले व्यक्ति (सलमान) से होती है।

17 जुलाई को रिलीज हुई अपनी फिल्म के बारे में कबीर ने कहा, “मेरे ख्याल से यह एक ऐसी कहानी है, जिसमें हमें एक सीधे-सादे और प्यारे सलमान की जरूरत थी। यह एक बेहद प्यारी कहानी है। हमने इसे जिस तरह बनाया, यह चीज भी इसे सफल बनाने में कारगर रही।”

मनोरंजन

24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।

बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।

इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।

Continue Reading

Trending