मुख्य समाचार
‘उड़ान’ के ‘भैयाजी’ अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में गिरफ्तार
मुंबई| मशहूर धारावाहिक ‘उड़ान’ में कमल नारायण राजवंशी उर्फ ‘भैयाजी’ का किरदार निभाने वाले अभिनेता साई बलाल को सह-अभिनेत्री के उत्पीड़न और उसे अश्लील वीडियो भेजने के आरोप में गुरुवार को 30 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। साई को बुधवार को गिरफ्तार किया गया।
एक अधिकारी ने यहां बताया कि एक महिला के अप्रैल से लेकर अब तक कई बार आपत्तिजनक वाीडियो तथा मैसेज भेजने और उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कराने के बाद स्थानीय पुलिस ने बलाल को बुधवार शाम हिरासत में ले लिया। उन्हें उत्तर-पश्चिमी मुंबई के बोरिवली इलाके की अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां महानगर दंडाधिकारी ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
पीड़िता का आरोप है कि धारावाहिक के निर्माताओं ने उसकी शिकायत अनसुनी कर दी और यही नहीं, उसे धारावाहिक से भी निकाल दिया।
महिला ने सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन (सिनटा) से संपर्क किया, जिसने उसे सलाह दी कि क्योंकि मामला आपराधिक है, इसलिए उसे पुलिस के पास जाना चाहिए।
बलाल को बुधवार को गोरेगांव फिल्म सिटी से दो साथियों के साथ गिरफ्तार किया गया। उन दोनों पर बलाल की मदद करने का शक है। K
नेशनल
हिमाचल कांग्रेस प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने छोड़ी पार्टी, बीजेपी में हुए शामिल
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के कई बड़े नेता पार्टी से नाता तोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे। अब कांग्रेस को एक और बड़ा झटका लगा है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस प्रभारी और प्रियंका गांधी के करीबी तजिंदर सिंह बिट्टू ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के कुछ घंटे बाद ही बीजेपी में शामिल हो गए। उन्होंने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव और बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े की उपस्थिति में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इससे पहले सोशल मीडिया पर इस्तीफे की जानकारी देते हुए बिट्टू ने कहा कि भारी मन से 35 साल बाद मैं कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे रहा हूं।
इसके अलावा, चौधरी करमजीत कौर ने भी बीजेपी मुख्यालय पहुंच कर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। बता दें करमजीत कौर कांग्रेस के टिकट पर जालंधर से लोकसभा चुनाव लड़ चुकी हैं। हालांकि, मौजूदा समय में वह कांग्रेस से नाराज बताई जा रही थीं।
जानकारी के लिए बता दें कि तेजिंदर सिंह बिट्टू ने शनिवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देने के बाद बीजेपी नेता और एडवोकेट जयवीर शेरगिल से मुलाकात की थी। इसकी जानकारी खुद शेरगिल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की थी। उन्होंने बिट्टू के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ‘तेजिंदर बिट्टू, पूर्व सचिव एआईसीसी, सह-प्रभारी हिमाचल प्रदेश से मिलना हमेशा खुश करता है। उनकी आगे की नई पारी के लिए शुभकामनाएं।’
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के कांग्रेस छोड़ने के बाद से एक-एक करके कई सीनियर नेता पार्टी छोड़ते जा रहे हैं। कांग्रेस छोड़ने वाले ज्यादातर नेता बीजेपी में शामिल हो चुके हैं। इनमें अमरिंदर सिंह, सुनील जाखड़ समेत कई नेता शामिल हैं।
-
नेशनल3 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024 : आज होगी दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच भिड़ंत, जानें किसका पलड़ा है भारी
-
नेशनल1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में मोदी सरकार के 11 कैबिनेट मंत्रियों की परीक्षा, देखें लिस्ट
-
नेशनल1 day ago
अमरोहा की रैली में बोले पीएम मोदी, ‘मोहम्मद शमी का कमाल पूरी दुनिया ने देखा’
-
नेशनल1 day ago
पीएम मोदी की लोगों से अपील, इस बात मतदान का नया रिकार्ड बनाएं
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
लोकसभा चुनाव: पहले चरण में यूपी की आठ सीटों पर वोटिंग जारी, कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर
-
नेशनल1 day ago
संजय सिंह ने उठाया सवाल, कहा- क्या जेल में केजरीवाल को जहर देकर मारने की रची जा रही साजिश