Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘जेन लाइफ’ से खुद को चुनौती देंगे रणविजय

Published

on

Loading

वीडियो जॉकी (वीजे) से अभिनेता बने रणविजय सिंह ने ‘लिव द जेन लाइफ विद रणविजय’ नाम से एक नया अभियान चलाया है, जो इलेक्ट्रिॉनिक ब्रांड आसुस के लिए है। यह अभियान आसुस के जेनफोन सीरीज के प्रचार के लिए चलाया गया है, जो पांच सप्ताह तक चलेगा और हर सप्ताह रणविजय के लिए नई चुनौती लेकर आएगा।

टीवी रिएलिटी शो ‘रोडीज’ से चर्चा और लोकप्रियता पाने वाले रणविजय ने कहा, “जेनफोन के साथ उनके तरीके से कुछ पल के लिए जिंदगी को जीने के लिए रोमांचित हूं। मुझे चौंकाने वाली चुनौतियों का इंतजार है, जो हर सप्ताह मुझे रोमांच देंगी।”

अभियान के दौरान रणविजय उनको मिली चुनौतियों के अनुभवों को सोशल मीडिया पर साझा करेंगे।

आसुस के दक्षिण एशिया क्षेत्रीय प्रमुख एवं आसुस इंडिया के सिस्टम बिजनेस ग्रुप के प्रबंधक पीटर चैंग ने कहा, “अभियान के दौरान रणविजय को दी जाने वाली चुनौतियां और गतिविधियां उन्हें जीवन के कई नए पक्षों से रू-ब-रू कराएंगी।”

मनोरंजन

शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Published

on

Loading

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है। बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने शिवसेना शिंदे गुट का दामन थाम लिया है। बालासाहब ठाकरे भवन में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मौजूदगी में उन्होंने पार्टी ज्वॉइन की। बताया जा रहा है कि वे मुंबई उत्तर पश्चिम लोकसभा सीट से लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं।

इस अवसर पर गोविंदा ने कहा कि एकनाथ शिंदे जी का धन्यवाद, आज के दिन शिवसेना जॉइन करने का मतलब भगवान से मिली प्रेरणा है। उन्होंने कहा कि 2004 से 2009 तक कांग्रेस पार्टी का सांसद रहा। अब चौदह बरस के बनवास के बाद शिवसेना में शामिल हुआ हूं। गोविंदा ने कहा मुंबई अब पहले सुंदर और विकसित दिखाई पड़ रही है। यहां विकास के काम हो रहे हैं ।

इससे पहले शिंदे गुट के नेता कृष्णा हेगड़े ने गोविंदा से उनके आवास पर मुलाकात की थी, तभी से कयास लगाए जा रहे थे कि वे शिवसेना शिंदे गुट में शामिल हो सकते हैं। सीएम एकनाथ शिंदे की ओर से गोविंदा को लोकसभा चुनाव लड़ाया जा रहा है। वे मुंबई उत्तर पश्चिम सीट से ताल ठोक सकते हैं। शिवसेना यूटीबी ने अमोल कीर्तिकर को इस सीट से चुनावी मैदान में उतारा है। अगर शिवसेना शिंदे गुट ने टिकट दिया तो गोविंदा मुंबई ईस्ट वेस्ट पर अमोल कीर्तिकर को कड़ी चुनौती दे सकते हैं।

Continue Reading

Trending