Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अकाली-भाजपा का गठबंधन बरकरार रहेगा : बादल

Published

on

prakash singh badal

Loading

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने रविवार को कहा कि राज्य स्तर पर नेताओं के बीच विवाद के बावजूद शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के बीच गठबंधन बरकरार रहेगा। अकाली दल के मुख्य संरक्षक बादल ने इस बात से इंकार किया कि सत्ताधारी पार्टी अकाली दल और भाजपा के गठबंधन पर किसी तरह का खतरा है।

चंडीगढ़ प्रेस क्लब में ‘प्रेस से मिलिए’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बादल ने कहा, “भाजपा के साथ पूर्व में हमारा गठबंधन मजबूत था, मौजूदा समय में मजबूत है और आगे भी रहेगा।” वह कुछ भाजपा नेताओं द्वारा सार्वजनिक रूप से की जा रही शिकायतों पर पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। ज्ञात हो कि बादल के मंत्रिमंडल के मंत्री स्वयं अकाली दल की सरकार के कामकाज के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।

शिरोमणि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन 2007 से राज्य की सत्ता में है। मार्च 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में भी पार्टी ने जीत दर्ज की थी। राज्य में तीन दशकों से भी अधिक समय से दोनों पार्टियां साथ हैं। उद्योग मंत्री मदन मोहन मित्तल और स्थानीय निकाय मंत्री अनिल जोशी समेत कुछ भाजपा नेताओं ने हाल के समय में अकाली नेतृत्व के साथ मतभेद व्यक्त किए थे। अन्य भाजपा नेताओं और पार्टी के विधायकों ने भी अकाली दल के खिलाफ बयानबाजी की। पंजाब की 117 सीटों वाली विधानसभा के लिए 2017 में चुनाव होने की संभावना है।

प्रादेशिक

लोकसभा चुनाव: उत्तराखंड की पांच सीटों पर मतदान जारी, बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने डाला वोट

Published

on

Loading

देहरादून। लोकसभा चुनाव के तहत आज उत्तराखंड की 5 लोकसभा सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। लोग अपने घरों से निकल कर अपने मताधिकार का उपयोग करने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। मतदान केंद्रों के बाहर लोगों की लंबी लंबी कतारें लगी हुई हैं। देश के इस महापर्व को मानने के लिए लोगों में उत्साह दिखाई दे रहा है।

पुरुषों के साथ महिलाएं भी वोट के लिए लाइनों में लगी हैं। बुजुर्ग, महिलाएं, पुरुष, युवा सभी लोग अपना वोट डालने मतदान केंद्रों पर पहुंच रहे हैं। इसी क्रम में डीएम सोनिका सिंह ने मतदान केंद्र पहुंचकर मतदान किया। अपर मुख्य राज्य निर्वाचन अधिकारी विजय कुमार जोगदंडे भी अपनी पत्नी के साथ मतदान केंद्र पहुंचे और मतदान किया। वहीं उत्तराखंड के पूर्व सीएम और पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने टिहरी लोकसभा सीट के, मसूरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ संख्या 83 में बेटी आरुषि निशंक एवं विदुशी निशंक के साथ मतदान करके लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी की।

नैनीताल उधमसिंह नगर लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय भट्ट ने रानीखेत में अपने मत का प्रयोग किया। अजय भट्ट जिस सीट से लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं रानीखेत उससे दूर है लेकिन लोकतंत्र के महापर्व पर वो रानीखेत गए और वोट डाला। अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने अल्मोड़ा के दुगालखोला पंचायत घर में वोट डाला। भाजपा प्रत्याशी अजय टम्टा ने अपनी पत्नी के साथ पहुंचकर किया मतदान।

पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से बीजेपी प्रत्याशी अनिल बलूनी ने नकोट में वोट डाला। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट के जरिए बताया कि- आज विकसित भारत संकल्प के लिए अपने गांव में मतदान किया। अवश्य मतदान करें, सोच विचार कर करें। आपका एक वोट आपके लिए सरकार चुनता है और देश का भविष्य तय करता है। सक्षम, विकसित और उज्जवल भारत के लिए अवश्य मतदान करें। वन्दे मातरम्! भारत माता की जय!

Continue Reading

Trending