Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

शाहिद ने कहा, शुक्रिया! मायने रखती हैं शुभकामनाएं

Published

on

मुंबई,शाहिद कपूर, वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं,फिल्मोद्योग को सोशल मीडिया,विक्रमादित्य मोटवानी

Loading

मुंबई | शाहिद कपूर ने सुखद वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं देने के लिए अपने प्रशंसकों, दोस्तों और फिल्मोद्योग को सोशल मीडिया पर धन्यवाद दिया। शाहिद (34) सात जुलाई को देश की राजधानी दिल्ली में एक निजी समारोह में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत (21) संग परिणय सूत्र में बंध गए। उन्होंने शादी की शुभकामनाएं देने वालों का गुरुवार को ट्विटर पर आभार जताया।

शाहिद ने लिखा, “शुभकामनाओं के लिए आप सभी का शुक्रिया। शुभकामनाएं बहुत मायने रखती हैं।” शाहिद 12 जुलाई को मुंबई में रिसेप्शन देंगे। इसमें बड़ी संख्या में सिने हस्तियों के शिरकत करने की संभावना है। शाहिद आगे विकास बहल की ‘शानदार’ और विक्रमादित्य मोटवानी की ‘उड़ता पंजाब’ में नजर आएंगे। फिलहाल वह डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा रिलोडिड’ में व्यस्त हैं, जिसमें वह बतौर निर्णायक नजर आएंगे।

नेशनल

कर्नाटक के मंत्री बोले- मोदी-मोदी के नारे लगाने वालों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगाडागी ने विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगाने वाले युवकों और छात्रों को थप्पड़ मारे जाने चाहिए। मंत्री ने हर साल दो करोड़ नौकरियां देने का वादा पूरा नहीं करने का आरोप लगाते हुए बीजेपी नीत केंद्र सरकार पर भी निशाना साधा। कन्नड़ एवं संस्कृति मंत्री ने यह भी कहा कि भाजपा को आगामी लोकसभा चुनाव में वोट मांगने के लिए शर्म आनी चाहिए, क्योंकि वह विकास के मोर्चे पर भी विफल रही है।

“दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था”

तंगाडागी ने कहा, “उन्हें शर्म आनी चाहिए। वे विकास का एक काम तक नहीं कर पाए, फिर किस मुंह से वोट मांग रहे हैं। उन्होंने दो करोड़ नौकरियां देने का वादा किया था। क्या उन्होंने किसी को नौकरी दी। जब नौकरियों के बारे में पूछो तो वे कहते हैं- पकौड़े बेचो, उन्हें शर्म आनी चाहिए।” कोप्पल जिले के करातागी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, अगर कोई छात्र या युवक अब भी ‘मोदी-मोदी’ कहे तो उन्हें थप्पड़ मारे जाने चाहिए

भाजपा के वरिष्ठ नेता और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव सी टी रवि ने मंत्री की टिप्पणियों को लेकर कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, “आगामी लोकसभा चुनाव कांग्रेस के बहुत बुरी तरह से हारने को भांपकर वे निचले स्तर पर पहुंच गए हैं और वे प्रधानमंत्री मोदी को तानाशाह कहते हैं!” भाजपा ने निर्वाचन आयोग को याचिका देकर मंत्री के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Continue Reading

Trending