मनोरंजन
गोवा समारोह में दिखाई गई तिलक पर बनी फिल्म
पणजी| करीब एक सदी पहले युवाओं में स्वतंत्रता की ज्योति जलाने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर राव तिलक पर बनाई गई ‘लोकमान्य : एक युग पुरुष’ फिल्म गोवा फिल्म समारोह में दिखाई गई। फिल्म के निर्देशक ओम राउत का कहना है कि तिलक पर पहली बार कोई फिल्म बनाई गई है। यह पूछे जाने पर उन्हें यह फिल्म बनाने का विचार कहां से आया, राउत ने कहा कि लगभग सभी प्रमुख स्वतंत्रता सेनानियों पर फीचर फिल्में बनाई गई हैं, लेकिन तिलक पर कोई फिल्म नहीं बनाई गई है। यही सोचकर उन्होंने तिलक के जीवन पर फिल्म बनाने की ठानी। राउत के अनुसार, तिलक आज भी प्रासंगिक हैं, क्योंकि हमारी ज्यादातर जनसंख्या युवा है।
यह फिल्म गोवा में चल रहे भारत अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह (इफ्फी) में गुरुवार को दिखाई गई। ओम राउत सायराकस विश्वविद्यालय, न्यूयॉर्क के फिल्म स्कूल के स्नातक हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एमटीवी नेटवर्क्स, न्यूयॉर्क में एक लेखक और निर्देशक के रूप में की। वे वैल्युलेबल ग्रुप में सृजनात्मक व्यवसाय के उपाध्यक्ष के तौर पर भारत वापस आए। 2012 में इन्होंने नीना राउत इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड की शुरुआत की।
मनोरंजन
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन
मुंबई। बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन करीब पांच दशक से फिल्म इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। अब तक अमिताभ को कई अवार्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। ऐसे में उनकी अवार्ड लिस्ट में एक और नाम जुड़ें जा रहा है।
बिग बी को लता दीनानाथ मंगेशकर पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। साल 2022 में दुनिया को अलविदा कह चुकी लगा मंगेशकर की याद में इस पुरस्कार को बनाया गया है। ये पुरस्कार खासतौर पर उन लोगों के लिए है जिन्होंने अपने काम से समाज पर बड़ा प्रभाव डाला हो।
इससे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इस अवार्ड से सम्मानित किया गया था। इसके बाद 2023 में यह अवार्ड लता मंगेशकर की बहन आशा भोसले को दिया गया था। वहीं अब बिग बी को भी इस अवार्ज से सम्मानित किया जाएगा। बिग बी को यह सम्मान लता मंगेशकर के पिता एवं संगीत जगत के दिग्गज दीनानाथ मंगेशकर के स्मृति दिवस पर 24 अप्रैल को दिया जाएगा।
-
नेशनल2 days ago
प्रियंका गांधी ने सहारनपुर में किया रोड शो, कहा- मोदी सत्ता को पूजते हैं सत्य को नहीं
-
नेशनल3 days ago
असम के नलबाड़ी में बोले पीएम, आज पूरे देश में मोदी की गारंटी चल रही है
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अखिलेश के साथ संयुक्त प्रेस कांफ्रेस में राहुल का वादा- ‘गरीब परिवार की एक महिला को 1 लाख रुपये सालाना देंगे’
-
आध्यात्म3 days ago
आज पूरा देश मना रहा रामनवमी, जानिए इसके पीछे की पूरी पौराणिक कहानी
-
नेशनल3 days ago
चुनावी व्यस्तता के बावजूद पीएम मोदी ने लाइव देखा रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य का अद्भुत तिलक
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
रामनवमी पर भगवान सूर्य ने किया रामलला के ललाट पर ‘सूर्य तिलक’
-
प्रादेशिक3 days ago
बड़ा खुलासा, सलमान के घर पर फायरिंग से पहले शूटर्स ने किया था ये काम
-
मनोरंजन3 days ago
24 अप्रैल को लता दीनानाथ मंगेशकर अवॉर्ड’ से सम्मानित होंगे अमिताभ बच्चन