Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

6वें जागरण फिल्मोत्सव का समापन ‘कौन कितने पानी में’ से

Published

on

नई दिल्ली,छठे जागरण फिल्मोत्सव,राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम,कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, देहरादून, हिसार, लुधियाना

Loading

नई दिल्ली | छठे जागरण फिल्मोत्सव का समापन रविवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के सिरीफोर्ट ऑडिटोरियम में व्यंग्यात्मक फिल्म ‘कौन कितने पानी में’ से होगा। एक बयान में कहा गया कि अंतर्राष्ट्रीय गैर सरकारी संस्था (एनजीओ) वन ड्रॉप फाउंडेशन द्वारा निर्मित यह फिल्म जल संकट, जाति और सत्ता समीकरण पर एक हास्य चुटकी है।

ओडिशा की पृष्ठभूमि वाली ‘कौन कितने पानी में’ दो गांवों के बीच दशकों से एक जलाश्य को लेकर चले आ रहे झगड़े की कहानी है। इसका उद्देश्य भारत के ग्रामीण इलाकों में मंडरा रहे जल संकट और साफ-सफाई के बारे में जागरूक करना हे। जागरण फिल्मोत्सव 2015 मुंबई में संपन्न होने से पूर्व दिल्ली से चलकर कानपुर, लखनऊ, वाराणसी, मेरठ, आगरा, देहरादून, हिसार, लुधियाना, पटना, रांची, जमेशदपुर, रायपुर, इंदौर और भोपाल की यात्रा करेगा। फिल्मोत्सव का आगाज एक जुलाई को पुरस्कार विजेता और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना पा चुकी ‘मसान’ फिल्म की स्क्रीनिंग से हुआ था। फिल्म के निर्देशक नीरज घेवन हैं।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending