Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

जम्मू में मोदी की यात्रा से पहले गोलीबारी

Published

on

Loading

जम्मू| जम्मू एवं कश्मीर में अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे क्षेत्र में शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच एक बार फिर गोलीबारी शुरू हो गई। यह गोलीबारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जम्मू यात्रा शुरू होने से कुछ घंटे पहले ही शुरू हुई। मोदी चुनाव रैली के सिलसिले में शुक्रवार दोपहर यहां पहुंचने वाले हैं।

पाकिस्तान से लगती अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे जम्मू जिले के अर्निया में गुरुवार को भारी हथियारों से लैस आतंकवादियों का एक गिरोह घुस आया था, जिसके बाद सुरक्षा बलों के साथ उनकी कई घंटे तक मुठभेड़ चली।

आर.एस. पुरा इलाके में हुई सुरक्षा बलों की कार्रवाई में चार आतंकवादी मारे गए थे। इस दौरान चार आम नागरिकों की जान चली गई और एक जवान भी शहीद हो गए थे। पुलिस को खोज के दौरान एक अन्य शव मिला था।

जम्मू के अंतर्राष्ट्रीय सीमा से सटे आर.एस. पुरा इलाके के पिंड खोटे गांव में सेना के एक खाली बंकर से हो रही गोलीबारी के संदर्भ में माना जा रहा है कि इसे एकमात्र जिंदा बचा आतंकवादी अंजाम दे रहा है।

मोदी शुक्रवार दोपहर चुनाव रैलियों के लिए यहां पहुंचने वाले हैं। यहां दूसरे चरण के तहत दो दिसंबर को मतदान होना है।

नेशनल

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जानें यहां

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत आज 16 राज्य और 5 केन्द्र शासित प्रदेशों में वोटिंग हो रही है। इसके साथ ही अरुणाचल प्रदेश और सिक्किम विधानसभा के लिए भी आज वोट डाले जा रहे हैं। 16 करोड़ 63 लाख से ज्यादा मतदाता 102 सीटों के लिए पहले फेज में 1 हज़ार 625 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। आइये जानते शाम पांच बजे तक किस राज्य में कितना मतदान हुआ है।

शाम 5 बजे तक किस राज्य में कितना हुआ मतदान

अंडमान-निकोबार – 56.87
अरुणांचल प्रदेश – 63.03
असम -70.77
बिहार – 46.32
छग – 63.41
जम्मू कश्मीर – 65.08
लक्ष्द्वीव – 59.02
मप्र – 63.25
महाराष्ट्र – 54.85
मणिपुर- 67.46
मेघालय – 69.91
मिजोरम – 52.62
नागालैंड – 55.72
पूड्डूचेरी – 72.84
राजस्थान -50.27
सिक्किम – 67.58
तमिलनाडु – 62.02
त्रिपुरा – 76.10
उत्तर प्रदेश – 57.54
उत्तराखंड – 53.56
पश्चिम बंगाल – 77.57

Continue Reading

Trending